प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर मचा बवाल, यूथ कांग्रेस का जोरदार हंगामा
नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शुक्रवार को देश के कोने-कोने में यूथ कांग्रेस ने भी बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुई, उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या मे सुरक्षा बल मौजूद है और बैरिगेटिंग लगाकर छात्रों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Recommended Video
उधर, सदन में शुक्रवार को अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि उनके बयान को विपक्ष ने तोड़ मरोड़कर पेश किया। नाथूराम गोडसे पर दिए अपने बयान को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने देश से माफी भी मांगी है। इसके अलावा प्रज्ञा ने कहा कि इसी सदन में उन्हें एक बार आतंवादी कहा गया था जो गैरकानूनी है किसी को मेरे लिए इस तरह का शब्द इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications