नाथूराम गोडसे पर दिए अपने बयान पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी

Recommended Video

    PM Modi का Sadhvi Pragya के Nathuram Godse बयान पर बड़ा ऐलान, नहीं करूंगा कभी माफ | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह से नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था उसपर काफी विवाद होने के बाद आखिरकार प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरा मकसद कतई किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन बावजूद इसके अगर किसी की भावना मेरे बयान से आहत हुई है तो मैं अपने बयान पर माफी मांगती हूं। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा करते हुए कहा था कि हम उनसे इस बारे में सवाल पूछेंगे कि आखिर उन्होंने क्यों इस तरह का बयान दिया था।

    pragya

    प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भाजपा ने सफाई देते हुए कहा कि, वह उनके इस बयान की निंदा करते हैं। बीजेपी कभी भी गोडसे को देशभक्त नहीं मानती है। उनको अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। प्रज्ञा के बयान के बाद बीजेपी की ओर से इस मामले पर सफाई देते हुए पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे' वाले बयान से बीजेपी सहमत नहीं है और इसकी निंदा करती है। पार्टी उनसे इस मामले में सफाई मांगेगी और उनसे सार्वजनिक तौर पर इस कथन के लिए माफी मांगने के लिए कहेगी।

    कांग्रेस की ओऱ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि, गोडसे के उत्तराधिकारियों द्वारा भारत की आत्म पर हमला किया गया है। BJP नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित कर रहे हैं। वहीं देश के लिए जान देने वाले हमेंत करकरे जैसे लोगों को देशद्रोही बता रहे हैं। अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज! भाजपाई बताते हैं गोडसे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही! हिंसा की संस्कृति और शहीदों का अपमान ही है भाजपाई डीएनए!

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+