क्या SAD Sukhbir Singh Badal के नेतृत्व में एकजुट रहेगी? भावुक अपील में माफी मांगते दिखे बादल, VIDEO
शिरोमणी अकाली दल (SAD) के कई नेता पार्ट छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं। अब पार्टी प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल ने इन नेताओं से SAD का दामन दोबारा थामने की अपील की है।

शिरोमणी अकाली दल (SAD) की पहचान पंजाब समेत देश की राजनीति में विशेष दखल रखने वाली पार्टी की रही है। कभी भाजपा की प्रमुख सहयोगी पार्टी रही SAD बिखराव के कगार पर है।
Recommended Video
SAD Sukhbir Singh Badal के नेतृत्व में सियासी पहचान बचाने की लड़ाई लड़ती दिख रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बादल ने पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं से एकजुट रहने और दूसरे दलों में जा चुके नेताओं से वापस शिरोमणी अकाली दल के साथ जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को कहा, "पिछले कुछ वर्षों में अकाली दल को छोड़ चुके सभी नेताओं से मैं अपील करता हूं कि वे पार्टी में फिर से शामिल हों।"
वीडियो में क्या बोले बादल-
अपील के साथ बादल शिरोमणी नेताओं से इमोशनल कनेक्ट बनाने की कवायद भी करते दिखे। उन्होंने कहा, "अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।" बता दें कि इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में SAD का सूपड़ा साफ हो गया है।
शिरोमणी अकाली दल राजनीतिक रूप से कितना संघर्ष कर रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1997 में 37 फीसद से अधिक वोट शेयर रखने वाली SAD को इस बार महज 18.4 प्रतिशत वोटरों का साथ मिला।
शिरोमणी अकाली दल नेता और कभी चुनाव न हारने का रिकॉर्ड रखने वाले वेटरन प्रकाश सिंह बादल भी अपना गढ़ बचाने में नाकाम रहे और उन्हें पहली बार AAP के हाथों सियासी हार का स्वाद चखना पड़ा। विगत 25 अप्रैल को 95 साल की आयु में उनके निधन के बाद SAD नए सिरे से एकजुट होने की जद्दोजहद कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications