सदमे में अभिनेता जैकी श्रॉफ, 37 साल तक साथ रहे करीबी कलाकार शशि सातम का निधन

पिछले साल जहां इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर जैसे कलाकार हमें छोड़कर चले गए, वहीं इस साल भी ऐसी ही खबरों का दौर जारी है...

मुंबई, 18 मई: कोरोना वायरस महामारी के बीच बॉलीवुड से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। पिछले साल जहां इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार हमें छोड़कर चले गए, वहीं इस साल भी ऐसी ही खबरों का दौर जारी है। अब फिल्म जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट रहे शशि सातम का सोमवार को निधन हो गया। शशि सातम ने फिल्म हीरो, परिंदा और 1942: ए लव स्टोरी जैसी हिट फिल्मों में जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था। जैकी श्रॉफ ने शशि सातम के निधन पर ट्वीट कर गहरा दुख जताया है।

'आप हमेशा मेरे दिल के एक गहरे कोने में रहेंगे'

'आप हमेशा मेरे दिल के एक गहरे कोने में रहेंगे'

जैकी श्रॉफ ने अपने साथ शशि सातम की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'शशि दादा, आप हमेशा मेरे दिल के एक गहरे कोने में रहेंगे... 37 सालों तक मेरे साथ रहे मेरे मेकअप मैन का निधन हो गया।' 70 साल के शशि सातम पिछले करीब एक हफ्ते से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनकी स्ट्रोक की बीमारी का इलाज चल रहा था। शशि सातम को बॉलीवुड में शशि दादा के नाम से पुकारा जाता था।

'बाथरूम में गिरने के बाद आया स्ट्रोक'

'बाथरूम में गिरने के बाद आया स्ट्रोक'

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने बताया, 'शशि सातम काफी बीमार चल रहे थे और पिछले हफ्ते ही उन्हें स्ट्रोक आया था। पिछले साल लॉकडाउन के बाद से वो काफी कमजोर हो गए थे। इसके बावजूद वो सेट पर आकर बैठते थे और उनके असिस्टेंट मेरे पति का मेकअप करते थे। पिछले बुधवार को वो अपने बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें स्ट्रोक आया। सोमवार को उनका निधन हो गया।'

इन फिल्मों में जैकी के साथ शशि सातम ने किया था काम

इन फिल्मों में जैकी के साथ शशि सातम ने किया था काम

गौरतलब है कि अपने लंबे करियर के दौरान शशि सातम ने जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म कर्ज, तेरी मेहरबानियां, काश, क्यों कि और हलचल में भी काम किया था। जैकी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म हीरो से की थी, जिसमें उनके मेकअप आर्टिस्ट शशि सातम ही थी। शशि सातम के निधन पर जैकी श्रॉफ के अलावा अभिनेता गुरमीत चौधरी और राहुल देव ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

सलमान के साथ राधे में किया काम

सलमान के साथ राधे में किया काम

आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आए थे। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म राधे में जैकी के अलावा दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा ने भी काम किया है, जबकि सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज हुई 'राधे' को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

क्रिमिनल जस्टिस में दिखा जैकी का अलग अंदाज

क्रिमिनल जस्टिस में दिखा जैकी का अलग अंदाज

राधे के अलावा जैकी श्रॉफ हाल ही में वेब सीरिज ओके कंप्यूटर, क्रिमिनल जस्टिस और ओटीटी फिल्म हेलो चार्ली में भी नजर आ चुके हैं। डिजनी-हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस को दर्शकों के बीच काफी पंसद किया गया था, जिसमें उनके साथ अभिनेता पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी और अनुप्रिया गोयनका भी थे। उनकी आने वाली फिल्मों में फोन भूत और सूर्यवंशी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+