क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Sad News: भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Google Oneindia News

Bhajan singer Narendra Chanchal passes away:बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर है, 'चलो बुलावा आया है' फेम सिंगर और भजन सम्राट कहे जाने वाले गायक नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया है। वो पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि गायक नरेंद्र चंचल 27 नवंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके ब्रेन में क्लॉटिंग थी। 80 वर्ष के नरेंद्र चंचल ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दुनिया को अलविदा कहा। चचंल ने 'चलो बुलावा आया है' जैसे कई प्रसिद्ध फिल्मी गीतों को आवाज दी थी। वो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

Recommended Video

Narendra Chanchal Passes Away: भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, काफी दिनों थे बीमार | वनइंडिया हिंदी
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

वैसे तो नरेंद्र चंचल ने कई मशहूर गाने गाए हैं लेकिन वो मुख्य रूप से देवी गीत के लिए लोकप्रिय रहे, उनके जाने से उनके फैंस बहुत ज्यादा दुखी हैं। लोगों ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की है, लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि नरेंद्र चंचल काफी समय से बीमार थे लेकिन उन्होंने कोरोना काल में भी एक गाना गाया था जो कि काफी वायरल हुआ था।

यह पढ़ें: Grand Finale Today: आज रात प्रसारित होगा KBC 12 का लास्ट एपीसोड, Hot Seat पर नजर आएंगे कारगिल के वीरयह पढ़ें: Grand Finale Today: आज रात प्रसारित होगा KBC 12 का लास्ट एपीसोड, Hot Seat पर नजर आएंगे कारगिल के वीर

 हर साल जाते थे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए

हर साल जाते थे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए

गौरतलब है कि नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर के मंडी में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह एक धार्मिक माहौल में बड़े हुए थे इसलिए उन्होंने बचपन से ही भजन और आरती गाना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उनका यही शौक उनका करियर बन गया। वो केवल माता के गीतों को गाते ही नहीं थे बल्कि वो खुद माता दुर्गा के बहुत बड़े भक्त थे। वो हर साल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाया करते थे। बताया जाता है कि साल 1944 से लगातार उन्होंने माता वैष्णो देवी के दरबार में होने वाले हर वार्षिक जागरण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

फिल्म 'बॉबी' से मिली पहचान

फिल्म 'बॉबी' से मिली पहचान

नरेंद्र चंचल को भी अपने करियर में काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा था। लंबे स्ट्रगल के बाद उन पर शोमैन राज कपूर की नजर पड़ी थी, जिन्होंने चंचल को साल 1973 की फिल्म 'बॉबी' में गाना गाने का ऑफर दिया था। जिसमें चंचल ने ' बेशक मंदिर मस्जिद गाया' , यह गाना सुपरहिट हुआ, जिसके चलते चंचल ने फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवार्ड भी जीता था। चंचल ने मिडनाइट सिंगर नामक एक आत्मकथा भी जारी की थी, जिसमें उनके संघर्ष की कहानी थी।

यह पढ़ें: पुजारा को मैदान पर चोटिल देखकर बोली बेटी- 'पापा को जहां-जहां लगी है चोट, मैं वहां-वहां करूंगी Kiss'यह पढ़ें: पुजारा को मैदान पर चोटिल देखकर बोली बेटी- 'पापा को जहां-जहां लगी है चोट, मैं वहां-वहां करूंगी Kiss'

Comments
English summary
Popular Bhajan singer Narendra Chanchal passed away on Friday, i.e. 22nd January 2021. He was 80.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X