पाक उच्चायुक्त को सम्मान देने पर पूछा सवाल तो SAD नेता ने कैमरामैन से की हाथापाई

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के नेता हरविंद सिंह सरन उस वक्त अपना आपा खो बैठे जब एएनआई के पत्रकार ने उनसे पाकिस्तान के हाई कमिश्नर को लेकर सवाल पूछ दिया। पत्रकार के सवाल से नाराज हरविंद सरन ने ना सिर्फ एएनआई के पत्रकार से बदतमीजी की बल्कि कैमरामैन के कैमरे को धक्का मार दिया और अपशब्द कहे। दरअसल जिस तरह से पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सोहैल महमूद के कार्यकाल के पूरा होने के मौके पर पर सरन ने उनका फेयरवेल रिसेप्शन किया उसपर पत्रकार ने सवाल पूछा था, जिसपर नाराज हरविंदर सिंह सरन ने कैमरामैन सेस हाथापाी की।

sarna

आपको बता दें कि हरविंद सिंह परमजीत सरन के भाई हैं। शिरोमणि अकाली ने दिल्ली के पाक उच्चायुक्त में सोहेल महमूद को सम्मानित किया था, इसी को लेकर पत्रकार ने सवाल पूछा था। वहीं इस मामले में इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता परमजीत सरन ने एक अंग्रेजी चैनल ने से बातचीत में कहा था कि हम एक छोट सा रिसेप्शन दे रहे हैं क्योंकि वह अब विदेश सचिव बन गए हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद को नया विदेश सचिव नियुक्त किया है। पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस बात की जानकारे देते हुए कहा कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चर्चा के बाद उन्हें विदेश सचिव बनाया गया है। इससे पहले महसूद तुर्की में राजदूत के रूप में तैनात थे, लेकिन अगस्त 2017 में उन्हें भारत का उच्चायुक्त बनाकर भेजा गया था। मौजूदा समय में पाक विदेश सचिव तहमीना जंजुआ 16 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+