मैं भाग्‍यशाली हूं कि भारत में पैदा हुआ: सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar conferred with Bharat Ratna
नई दिल्‍ली। भारत रत्‍न मिलने पर गदगद नजर आये महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं यह अवार्ड अपनी मां को समर्पित करना चाहता हूं और साथ ही उन मांओं को भी जो अपने बच्‍चों के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी इच्‍छाओं का बलिदान कर देती हैं। मैं भाग्‍यशाली हूं कि मैं भारत में पैदा हुआ, मैं लोगों का आभारी हूं कि उन्‍होने इतने समय तक मुझे प्‍यार और समर्थन दिया।

सचिन का कहना है कि मैं क्रिकेट से सन्‍यास ले चुका हूं लेकिन खेल को अपना योगदान देता रहूंगा। यह मेरे लिए बेहद खास मौका है। मैं वैज्ञानिक सी एन आर राव को भी बधाई देता हूं, यह मेरे लिए सम्‍मान की बात है कि मुझे उनके साथ भारत रत्‍न दिया गया।

गौर हो कि आज सचिन तेंदुलकर को भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान 'भारत रत्‍न' प्रदान किया गया। सचिन देश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्‍हें यह सम्‍मान मिला। उनके लिए इस सम्‍मान के लिए प्रावधानों में बदलाव किये गये। सचिन भारत रत्‍न पाने वाले सबसे युवा नागरिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+