सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, केंद्र सरकार को भी पार्टी बनाने की अपील

नई दिल्ली। राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक बार फिर से राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। सचिन पायलट ने कोर्ट से अपील की है कि इस पूरे मामले में भारत सरकार को भी पार्टी बनाया जाए। इससे पहले राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमे सचिन पायलट और उनके साथ बागी विधायकों को नोटिस जारी करने के खिलाफ कोर्ट ने अपना फैसला दिया था। सीपी जोशी ने सचिन पायलट और बागी विधायकों को नोटिस जारी की थी, लेकिन कोर्ट ने विधायकों की अयोग्यता से संबंधित कार्रवाई को स्थगित करने के लिए कहा था, जिसे सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस याचिका पर आज सुनवाई होगी।

sachin polot

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis पर Supreme Court में सुनवाई, ये रखी गई दलीलें | वनइंडिया हिंदी

    सचिन पायलट के खेमे की ओर से भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। सचिन पायलट गुट ने सुप्रीम कोर्ट में एक और केवियट दायर की है, जिसमे कहा गया है कि विधानसभा स्पीकर की याचिका पर कोई भी आदेश जारी नहीं किया जाए। इन तमाम सियाासी उठापटक के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी लगातार अपने दांव चल रहे हैं और सचिन पायलट के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और इसमे कहा है कि प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पत्र में लिखा कि इन सब के पीछे भाजपा के नेता शामिल हैं, यही नहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी उन्होंने इस पत्र में नाम लिया है।

    इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि राजस्थान के विधायकों ने फैसला कर लिया कि वो भाजपा के षडयंत्र में नहीं आएंगे। ऐसे में भाजपा बौखलाई हुई है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार मुख्यमंत्री गहलोत के बड़े भाई के घर ईडी भेज कर छापेमारी करा रहे हैं लेकिन कांग्रेस इससे कतई नहीं डरेगी। सुरजेवाला ने कहा कि एक तरफ कोरोना जनता को मार रहा है तो वहीं बीजेपी जनादेश को मार रही है। कृष्णा पुनिया को लेकर सीबीआई की जांच आज ही क्यों सामने आई। अग्रसेन गहलोत के घर ईडी क्यों भेजी गई, ये कोई छुपा नहीं है कि ये सब क्यों हो रहा है। जब भी बीजेपी नेतृत्व का षड्यंत्र फेल हो जाता है तब ईडी और सीबीआई को आगे कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि राजस्थान में अपने मंसूबे कामयाब ना होते देख बीजेपी मानसिक दिवालिया हो गई है। सुरजेवाला ने कहा, अग्रसेन गहलोत का कसूर सिर्फ इतना है कि वह अशोक गहलोत के बड़े भाई हैं। वो ना राजनीति से हैं और ना ही उनका राजनीति से कोई सरोकार है लेकिन उनके घर ईडी सीआरपीएफ और बीएसएफ के साथ छापेमारी कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+