क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सबरीमाला मंदिर में पहली बार 40 साल की दो महिलाओं ने किया प्रवेश, सामने आया Video

इतिहास में पहली बार केरल के सबरीमाला मंदिर में हुआ महिलाओं का प्रवेश

Google Oneindia News

नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार दो महिलाओं ने प्रवेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को लेकर जारी विरोध के बीच बिंदू और कनकदुर्गा ने सबरीमाला मंदिर में सुबह 3.45 बजे प्रवेश किया और उन्होंने पूजा-अर्चना की है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो महिलाओं को मंदिर में दाखिल होते देखा जा सकता है।

पहली बार 40 साल की दो महिलाओं ने मंदिर में किया प्रवेश

पहली बार 40 साल की दो महिलाओं ने मंदिर में किया प्रवेश

दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए बिंदू और कनकदुर्गा मंदिर में दाखिल होने में सफल रहीं। सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाओं ने करीब आधी रात में मंदिर की ओर चढ़ाई शुरू की और 3.45 बजे मंदिर में दाखिल हो गईं। इसके बाद भगवान अय्यपा के दर्शन किया और दोनों वापस लौट गईं। पहले भी इन दोनों महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी लेकिन विरोध के कारण वे सफल नहीं हो सकी थीं।

महिलाओं ने कल ही 620 किमी लंबी महिला वॉल बनाई थी

सबरीमाला में 10 से 50 साल की महिलाओं की एंट्री पर बैन को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया था लेकिन फिर भी कई संगठनों द्वारा सबरीमाला मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर विरोध जारी था। इस विरोध के बाद मंगलवार को महिलाओं ने एकजुट होकर 620 किमी लंबी महिला वॉल बनाई थी। इसमें 20 लाख तक महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा गया था।

महिलाओं ने एकजुट होकर किया था प्रदर्शन

महिलाओं ने एकजुट होकर किया था प्रदर्शन

महिलाओं के प्रवेश के मामले पर केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ सांप्रदायिक ताकतों के प्रदर्शन ने सरकार और अन्य प्रगतिशील संगठनों को राज्य में महिलाओं की दीवार बनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री विजयन ने एक दिसंबर की मीटिंग के बाद इस महिला दीवार के निर्माण की बात की थी।

Comments
English summary
Sabarimala Temple Two women devotees Two women devotees entered and offered prayers
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X