Sabari Nath Passes Away: 43 वर्षीय टीवी एक्टर सबरी नाथ का निधन, बैडमिंटन खेलते वक्त आया कार्डिएक अरेस्ट
Sabari Nath Death: 43-year-old Malayalam TV actor Sabari Nath passes away due to cardiac arrest
हैदराबाद: मलयालम टीवी के जाने-माने अभिनेता सबरी नाथ का गुरुवार (17 सितंबर) को निधन हो गया।(Malayalam TV actor Sabari nath Died) 43 वर्षीय सबरी नाथ को कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। सबरी नाथ ने अपनी आखिरी सांस त्रिवेंद्रम के एक प्राइवेट अस्पताल में ली, जहां उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आने के बाद एडमिट करवाया गया था। सबरी नाथ को कार्डिएक अरेस्ट बैडमिंटन खेलते वक्त आया था।

मलयालम टीवी इंडस्ट्री सदमे में
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सबरी नाथ जब बैडमिंटन खेल रहे थे तो उसी वक्त दौरान उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें फौरन आनन-फानन में पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। सबरी नाथ के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
अभिनेता सबरी नाथ के आकस्मिक निधन से मलयालम टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं। उनके साथी कलाकार और साउथ इंडिया टीवी एक्टर और एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेता के लिए दुख प्रक्रट कर रहे हैं।
अभिनेता सबरी नाथ का करियर
अभिनेता सबरी नाथ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'मिन्नुकेतु' (Minnuketu) से की थी। इस शो में वह आदित्यन के लीड किरदार में थे। इस किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसी किरदार से वह घर-घर में मशहूर हो गए थे।
इसके बाद सबरी नाथ ने 'अमाला' (Amala) और 'स्वामी अयप्पन' (Swami Ayyappan) जैसे टीवी शो का हिस्सा रहे। हाल ही में, अभिनेता सबरी नाथ को नए लॉन्च किए गए शो Padatha Painkili में एक अहम भूमिका में देखा गया था।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications