ryan school: प्रद्युम्न की बहन के स्कूल जाने पर क्या बोले उसके पापा
नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच का ऐलान कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रद्युम्न के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने प्रद्युम्न के माता-पिता से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने रायन इंटरनेशन स्कूल को तीन महीने के लिए टेक ओवर करने का ऐलान किया। वहीं प्रद्युम्न की बहन के स्कूल जाने को लेकर उनके पिता वरुण ठाकुर ने बड़ी बात कही है।

अभी हमारा पूरा परिवार सदमे में है: वरुण ठाकुर
प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर से जब पूछा गया कि वो अपनी बेटी को स्कूल कब भेजेंगे तो उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारा पूरा परिवार सदमे में है। ये भी देखेंगे कि क्या उनकी बेटी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार है या नहीं। जिस स्कूल में तीन साल से वो अपने भाई के साथ हाथ पकड़कर जा रही थी अब जाना चाहती है या नहीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आने को लेकर वरुण ठाकुर ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री ने हर तरह की मदद का भरोसा दिया है। वरुण ठाकुर ने आगे कहा कि अदालत में उनका पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
बता दें कि 8 सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रदुम्न की गला काटकर हत्या की गई थी। इस घटना के करीब एक हफ्ते बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रद्युम्न के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम खट्टर ने प्रदुम्न की मां के सिर पर हाथ रखकर उनका ढांढ़स बंधाया और उनके बेटे के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications