Ryan School पर प्रद्युम्न मर्डर केस से अलग एक और मामले में होगी कार्रवाई
Ryan scool पर प्रद्युम्न हत्या से अलग ये मामला भी चलेगा
नई दिल्ली। शुक्रवार को सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के मामले में कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे रायन इंटरनेशनल स्कूल पर अब एक और मामले में शिकंजा कसा जा सकता है। रायन स्कूल प्रबंधन पर केंद्र सरकार के सुरक्षा और बचाव के लिए बनाए गए दिशा-निर्देश के उल्लंघन करने को लेकर भी कार्रवाई होगी।


2014 में दिया था स्टाफ वेरिफिकेशन का निर्देश
केंद्र सरकार ने 2014 में सभी राज्यों, सीबीएसई और दूसरे बोर्ड के स्कूलों को सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले वेरिफिकेशन करवाने का निर्देश दिया था। इस संबंध में एक गाइडलाइन जारी की गई थी। प्रद्युम्न की हत्या के बाद सामने आया है कि रायन स्कूल ने इस संबंध में नियमों का ध्यान नहीं रखा है। ऐसे में इसको लेकर भी स्कूल पर कार्रवाई होगी।

शुक्रवार को हुई हत्या
बीते शुक्रवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। हत्या में पुलिस ने स्कूल के बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। एसीपी सोहना रोड बीरम सिंह ने कहा है कि बस कंडक्टर की रिमांड पूरी हो चुकी है, हम पूछताछ से संतुष्ट है। पूछताछ के बाद ये साफ है कि अशोक ने ही बच्चे की हत्या की। उन्होंने कहा कि शनिवार को पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी।

स्कूल प्रशासन पर लगे हैं गंभीर आरोप
इस मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। उसने भी हत्या करने की बात कुबूली है। बच्चे के पिता और कई दूसरे लोगों ने स्कूल पर इस मामले में सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। प्रद्युम्न की क्लासमेट के पिता सुबोध कुमार ने खुलासा किया था कि बच्चों से ही खून के निशान साफ कराए गए। सुबोध ने कहा कि मेड क्लास में आई और उसने कहा कि प्रद्युम्न के बैग में डायरी निकाल कर लाओ उसे चोट लग गई है। फिर कुछ देर बाद प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और उसी पानी से खून साफ कराया। इसको लेकर अभिभावकों ने गुस्सा जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications