Pradyuman Murder Case: पियानो क्लास में हुई मुलाकात बनी प्रद्युम्न के मौत की वजह!

Recommended Video

    Pradyuman case: आरोपी ने पूछताछ में बताया प्रद्युम्न के मर्डर का पूरा प्लान । वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। 8 सितंबर की सुबह हरियाणा स्थित गुरुग्राम के Ryan International School में प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से जा रही जांच में कई बातें खुल रही है। गौरतलब है कि CBI की ओर से मामले की शुरुआती जांच में यह पता चला था कि परीक्षा और पैरेंट्स टीचर मीटिंग टालने के लिए 11वीं के छात्र ने यह कदम उठाया था। छात्र का कहना था कि वो प्रद्युम्न को जानता तक नहीं था लेकिन और पूछताछ में जो सामने आया है वो चौंकाने वाला है। CBI के अनुसार हत्यारोपी छात्र और प्रद्युम्न एक दूसरे को जानते थे। आरोपी छात्र ने प्रद्युम्न को फुसलाकर वॉशरूम ले गया था जहां उसकी हत्या कर दी थी।

    पियानो क्लास जाते थे दोनों

    पियानो क्लास जाते थे दोनों

    CBI के अनुसार प्रद्युम्न और आरोपी छात्र पियानो क्लास करते थे। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई। प्रद्युम्न के परिवार ने भी यह बात बताई की वो बीते दो साल से पियानो क्लास जाता था। इसी पियानो क्लास से हुई दोनों की जान पहचान प्रद्युम्न की हत्या का कारण बन गई।

    बैग क्लास में रख कर ग्राउंड फ्लोर पर आया छात्र

    बैग क्लास में रख कर ग्राउंड फ्लोर पर आया छात्र

    शनिवार (11 नवंबर ) को आरोपी छात्र ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को बताया कि हत्या वाले दिन स्कूल पहुंचने के बाद उसन अपना बैग क्लास में रखा और फिर सोहना मार्केट से जो चाकू उसने खरीदा था वो लेकर ग्राउंड फ्लोर पर आया। छात्र ने जब प्रद्युम्न का गला रेता तो उसे खून की उल्टी हुई और वो चाकू पर गिर गया जिसके चलते उसे दूसरा और गहरा घाव हुआ।

    पहले से प्रद्युम्न को जानता था हत्यारोपी छात्र

    पहले से प्रद्युम्न को जानता था हत्यारोपी छात्र

    हत्यारोपी छात्र प्रद्युम्न को पहले से जानता था इसलिए वो किसी तरह की मदद के नाम पर उसे वॉशरूम लेकर गया और उसकी हत्या कर दी। प्रद्युम्न के बैग के चलते आरोपी के कपड़ों पर कोई छींटे नहीं पड़े। इसके साथ ही बोर्ड के समक्ष हत्यारोपी ने कथित तौर पर यह भी कबूल किया कि उसे परीक्षा का डर था जिसे वो किसी भी हाल में टालवाना चाहता था।

    भेजा गया सुधार गृह

    भेजा गया सुधार गृह

    बता दें कि शनिवार को आरोपी की 3 दिन की रिमांड खत्म हुई। जिसके बाद CBI ने हत्यारोपी को जुवेनाइल जस्टिस मजिस्ट्रेट देवेंज्र सिंह के समक्ष पेश किया। CBI ने हत्यारोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं रखी। मजिस्ट्रेट ने आरोपी छात्र को 22 नवंबर क के लिए फरीदाबाद स्थित सुधार गृह भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+