Goa की गुफा में क्यों Russian महिला ने दिया दो बेटियों को जन्म? गुजारे 7 साल, खुद बताया पिता का नाम
Russian Woman Birth Babies in Goa Cave: कर्नाटक के तटीय शहर गोकर्ण में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रूसी महिला और उसकी दो छोटी बेटियाँ रामतीर्थ पहाड़ी की एक दुर्गम गुफा में रहते हुए पाई गईं। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस और वन विभाग की एक संयुक्त टीम टूरिस्ट सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
गुफा, जो भूस्खलन संभावित ज़ोन में स्थित है, न सिर्फ पर्यावरणीय रूप से असुरक्षित मानी जाती है, बल्कि वहाँ सांपों और जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। ऐसी परिस्थिति में एक महिला का अपने दो बच्चों के साथ वहां रहना न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि कानून और बाल-सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। वहीं महिला ने अपने बच्चे और पति को लेकर खुलासा किया है।

कैसे हुआ खुलासा?
गोकर्ण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर श्रीधर एस.आर. के नेतृत्व में 9 जुलाई की शाम पांच बजे रामतीर्थ पहाड़ी क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान गुफा के पास हलचल देखी गई। जब टीम ने पास जाकर जांच की तो पाया कि वहां 40 वर्षीय रूसी नागरिक नीना कुटीना अपनी दो बेटियों 6 साल की प्रेमा और 4 साल की एमा के साथ रह रही थीं।
इस वजह से गुफा में रह रही थी?
पूछताछ में कुटीना ने बताया कि वह आध्यात्मिक साधना और एकांत की खोज में गोकर्ण आई थीं और इस गुफा को ध्यान के लिए उपयुक्त पाया। लेकिन पुलिस को बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता हुई, क्योंकि यह स्थान खतरनाक और मनुष्यों के रहने लायक नहीं है।
विवादास्पद वीजा स्थिति और संदिग्ध गतिविधि
कुटीना ने पहले अपने दस्तावेज़ों की जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में उसका पासपोर्ट और वीजा दस्तावेज गुफा से बरामद किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि वह 17 अप्रैल 2017 को भारत आई थीं और 2018 में एक एग्जिट परमिट मिलने के बाद नेपाल गईं, लेकिन फिर 8 सितंबर 2018 को दोबारा भारत में प्रवेश कर लिया। इसके बाद वह लगातार अवैध रूप से भारत में रह रही थीं।
वर्तमान स्थिति और आगे की कार्रवाई
महिला और दोनों बच्चियों को अब कारवार स्थित महिला स्वागत केंद्र में सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने इस संबंध में बेंगलुरु स्थित FRRO (Foreigners Regional Registration Office) से संपर्क कर उन्हें रूस वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही महिला और उसके बच्चों को बेंगलुरु ले जाया जाएगा, जहां उनकी कानूनी स्थिति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
क्या कहता है प्रशासन?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से स्थिर लगती है, लेकिन उसने जो रास्ता चुना वह खतरनाक था, विशेष रूप से दो मासूम बच्चों के साथ। अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि भारत में वीजा नियमों का उल्लंघन और बच्चों को खतरे में डालना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
गोवा में दिया बेटी को जन्म, पिता इज़राइली बिजनेसमैन
नीना कुटिना की दो बेटियां हैं - प्रेया (6 साल) और आमा (4 साल)। शुरू में उन्होंने अपने बच्चों के पिता के बारे में बात करने से इनकार किया था, लेकिन बाद में काउंसलर्स की मदद से नीना ने बताया कि उनके बेटियों के पिता एक इज़राइली नागरिक हैं।
The Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, नीना और उस इज़राइली व्यक्ति की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। नीना की तरह ही वह व्यक्ति भी चालीस की उम्र के आसपास है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के अधिकारियों ने उस व्यक्ति से संपर्क किया है।
सरकार की ओर से अब नीना और उनकी बेटियों को रूस वापस भेजने (डीपोर्ट करने) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे पूरा होने में करीब एक महीना लग सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गोकर्ण में जिन दो बेटियों के साथ नीना रह रही थीं, उनके अलावा उनका एक और बच्चा रूस में है।












Click it and Unblock the Notifications