सोशल मीडिया पर पुतिन की आलोचना करने वाली रूसी मॉडल की हत्या, सूटकेस में मिली लाश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को साइकोपैथ 'मनोरोगी' कहने वाली रूसी मॉडल ग्रेटा वेडलर की लाश एक सूटकेस के अंदर बरामद हुई है।
मॉस्को, 17 मार्च। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को साइकोपैथ 'मनोरोगी' कहने वाली रूसी मॉडल ग्रेटा वेडलर की लाश एक सूटकेस के अंदर बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें: 12 से 14 साल के तीन लाख बच्चों को पहले दिन लगाई गई कोरोना वैक्सीन

आखिर किसने की वेडलर की हत्या
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 23 वर्षीय ग्रेटा वेडलर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वेडलर की मौत को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि शायद रूसी राष्ट्रपति ने ही उनकी हत्या करवाई है, लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब वेडलर के पूर्व प्रेमी दिमित्री कोरोविन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए वेडलर की हत्या करने की बात स्वीकार की। कोरोविन ने कहा कि उसने वेडलर को गला घोंटकर मारा और फिर उसका शव एक सूटकेस में भरकर डिक्की में डाल दिया और 300 मील दूर रूस के लिपेस्टक में गाड़ी को ले जाकर लाश को वहीं लावारिस छोड़ दिया।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद
कोरोविन ने बताया कि उसका ग्रेटा से पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। माना जा रहा है कि उनकी हत्या के पीछे ग्रेटा की राजनैतिक बयानबाजी का कोई लेना-देना नहीं है। कोरोविन ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह एक होटल के कमरे में ग्रेटा के शव के साथ 3 रातों तक सोता रहा और उसको मारने के बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट को खुद अपडेट करता रहा ताकि किसी को उसके मरने या गायब होने का शक न हो। कोरोविन की निशानदेही पर ग्रेटा की लाश बरामद कर ली गई है।

पुतिन की आलोचना को लेकर हुई थीं चर्चित
बता दें कि जनवरी 2021 में वेडलर ने पुतिन सरकार को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को दबाने और रूस की अखंडता को लेकर चिंता व्यक्त की थी। वेडलर ने पुलिन को लेकर कहा था, 'मेरी राय में वह एक मनोरोगी है। मनोरोगियों के लिए जीवन की पूर्णता और तीक्ष्णा की भावना का अनुभव करना महत्वपूर्ण है। इसलिए वे जोखिम, गहन अनुभव, गहन संचार, गहन गतिविधि - एक गहन और गतिशील जीवन से प्यार करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications