दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, डिनर पर मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिन के अपने भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पुतिन का स्वागत किया। इसके बाद पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी ले मुलाकात की। पीएम मोदी ने पुतिन का गले मिलकर स्वागत किया। मोदी ने पुतिन के साथ डिनर किया। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को दोनों देशों के बीच मुद्दों और समझौतों पर बातचीत होगी। पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 19वें भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Russia President Vladimir Putin two day India visit meets Minister Narendra Modi Sushma Swaraj

पुतिन के इस दौरे पर भी भारत और रूस के बीच एडवांस्‍ड एस-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम की डील साइन होगी और क्रे‍मलिन की ओर से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है। विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह किए बिना भारत इस डील को साइन करेगा।

दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, मोदी ने किया स्वागत

पुतिन और मोदी के बीच भारत में रूस की मदद से तैयार होने वाले संभावित दूसरे परमाणु संयंत्र पर भी चर्चा हो सकती है। रूस इस समय तमिलनाडु में कुडानकुलम में परमाणु संयंत्र के विस्‍तार में लगा है। इसके अलावा रूस की ओर से भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग देने के मसले पर भी चर्चा होगी।

भारत साल 2022 में अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्‍च करेगा। साल 1984 में राकेश शर्मा सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्र में सवार होकर अंतरिक्ष की सैर पर गए थे। लेकिन मिलिट्री डील पर ज्‍यादा फोकस होगा।

भारत अभी 100 बिलियन डॉलर की लागत से पुराने पड़ चुके हार्डवेयर को अपग्रेड करने में लगा है। साल 1953 में जब स्‍टालिन की मृत्‍यु हुई थी उसके बाद से ही रूस, भारत के लिए हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश है

दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, मोदी ने किया स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+