डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड सबसे निचले स्‍तर पर पहुंचा

नई दिल्ली। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान रुपया 69.62 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया, जो कि अब तक का सबसे निचला स्‍तर है। शुक्रवार के कारोबारी दिन में रुपया 15 पैसे गिरकर 68.84 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले गिरकर 69.62 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर आ गया।

Rupee hits record low level against dollar

इससे पहले, 20 जुलाई 2018 को रुपया 69.13 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। शुक्रवार के कारोबार में रुपया करीब 2 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर फिसल गया था। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे लुढ़ककर 68.84 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

तुर्की में आर्थिक संकट से बैंकिंग शेयरों में कमजोरी की वजह से डॉलर अन्‍य करेंसी के मुकाबले मजबूत हुआ है, जिसे रुपए में गिरावट की वजह माना जा रहा है। अगले महीने अमेरिका में ब्‍याज दरें बढ़ने की उम्‍मीद है। ऐसे में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। वहीं शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्‍स जहां 250 अंको तक गिरकर खुला है तो वहीं निफ्टी भी 11400 के निचले स्‍तर पर आज कारोबार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+