बुराड़ी के उस घर के पास जाने से रोकती है कोई 'अदृश्य शक्ति', लोगों के बीच फैला भ्रम
बुराड़ी के संत नंगर इलाके में इन दिनों चर्चा है कि कोई 'अदृश्य डर' स्थानीय लोगों को भाटिया परिवार के इस घर के पास जाने से रोकता है।
नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई 11 लोगों की मौत के मामले में पिछले दिनों मनोवैज्ञानिक ऑटोप्सी से इस बात का खुलासा हो गया था कि परिवार के सभी लोगों की मौत एक दुर्घटनात्मक आत्महत्या थी। रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर बताया गया था कि एक धार्मिक अनुष्ठान की प्रक्रिया में दुर्घटनावश परिवार के सभी 11 लोगों की जान गई थी। परिवार के कुछ लोग उस घर में रहने भी आए थे, जहां 11 लोगों की मौत हुई थी। अब इस मामले को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बुराड़ी के संत नंगर इलाके में इन दिनों चर्चा है कि कोई 'अदृश्य डर' स्थानीय लोगों को भाटिया परिवार के इस घर के पास जाने से रोकता है।

घर के पास जाने से रोकता है एक 'अदृश्य डर'
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बुराड़ी की गलियों में इन दिनों एक भूतिया शक्ति की कहानी की चर्चा है। बुराड़ी के संत नगर इलाके में लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि जिस दो मंजिला घर के अंदर भाटिया परिवार के 11 लोगों की मौत हुई थी, रात में अंधेरा होने के बाद कोई 'अदृश्य डर' लोगों को उस मकान के करीब जाने से रोकता है। आमतौर पर शहर के लोगों में इस तरह के घरों के आसपास घूमने की सबसे ज्यादा जिज्ञासा होती है, शायद उन्हें लगता है कि इससे उन्हें किसी दूसरी दुनिया के बारे में कुछ रोमांचक कहानी पता चलेगी। लेकिन...बुराड़ी में ज्यादातर लोग दिन ढलते ही इस घर के आसपास जाने से बच रहे हैं। इलाके के बच्चे भी इस घर से दूर जाकर ही खेलते हैं।

'हम खुद उस तरफ खुलने वाले अपने कमरों में नहीं जाते'
इस घर के पड़ोस में रहने वाले कर्मपाल ने मामले में खुलासा करते हुए बताया, 'भाटिया परिवार के घर की बाहर जो दुकान है, शाम के वक्त अब वहां मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति खड़ा नहीं होता। भाटिया परिवार के 11 लोगों की मौत से पहले इलाके के लड़के इस दुकान की सीढ़ीयों पर बैठ जाया करते थे, लेकिन अब नहीं बैठते। रात में अंधेरा होने के बाद हम खुद भी अपने घर के उन कमरों में नहीं जाते, जिनकी बालकनी भाटिया परिवार के घर की तरफ खुलती है। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई के दिनों में, जब यह घटना घटी थी, उस वक्त भी चर्चा उठी थी कि घर की बाहरी दीवार से निकले 11 पाइपों का परिवार के 11 लोगों की मौत से कोई ना कोई कनेक्शन है।

'बेवजह फैलाई जा रही हैं डर की कहानियां'
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि भाटिया परिवार के इस घर के बारे में बेवजह ही अफवाह भरी कहानियां गढ़ी जा रही हों। दरअसल, जुलाई में हुई 11 लोगों की मौत के एक महीने बाद ही परिवार के सदस्य और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रहने वाले दिनेश को इस घर की चाभी सौंप दी गई थी। इसके बाद दिनेश अपने परिवार के साथ एक महीने तक बिना किसी डर के इस घर में रहा था। घर में रहने के दौरान दिनेश ने बाहरी दीवार की तरफ लगे उन 11 पाइपों को भी हटा दिया था, जिनसे परिवार के लोगों की मौत को जोड़कर देखा जा रहा था। भाटिया परिवार के पड़ोसी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना से पहले दिनेश अक्सर अपने भाई ललित द्वारा घर में की कराए जा रहे मरम्मत के काम को देखने भी आता रहता था।

कहीं अफवाहों के पीछे भूमाफिया तो नहीं?
चाभी मिलने के बाद दिनेश ने हवन कराकर घर का ताला लगा दिया था। जबकि घर के बाहर मौजूद दोनों दुकानों को खाली करा दिया गया था। दुकान का सामान हटा रहे एक मजदूर ने बताया था कि हम सामान निकालने के लिए यहां दिन में केवल उजाला होने तक ही रुकते हैं, अंधेरा होते ही हम यहां से चले जाते हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अफवाहों के पीछे भूमाफिया भी हो सकते हैं, जो चाहते हों कि इस घर को कोई खरीद ना सके और आगे चलकर वो इसपर कब्जा कर लें। आपको बता दें कि भाटिया परिवार के 7 पुरुष और 4 महिलाओं की मौत के इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications