इंटरनेशनल फ्लाइट में हटाया गया 3 सीटें खाली रखने का नियम, केबिन क्रू को नहीं पहननी पड़ेगी पीपीई किट

इंटरनेशनल फ्लाइट में हटाया गया 3 सीटें खाली रखने का नियम, एयरपोर्ट पर फिर शुरू होगी पैट-डाउन तलाशी

नई दिल्‍ली, 26 मार्च। कोरोना महामारी संबंधी दिशानिर्देशों में हर जगह परिवर्तन कर ढील दी जा रही है। वहीं भारतीय विमानन प्राधिकरण ने शनिवार को अंतराष्‍ट्रीय फ्लाइट के लिए लागू कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के कुछ नियमों को हटा दिया है।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरणसंसोधित COVID19 दिशानिर्देशों अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में 3 सीटों को खाली रखने का प्रतिबंध हटा दिया गया है। इसके अलावा फ्लाइट क्रू मेंबर्स को अब एक पूर्ण पीपीई किट नहीं पहननी होगी।

flight

Recommended Video

    India में Corona Cases घटने के बाद 27 March से शुरू होगी International Flights | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई पैट-डाउन तलाशी फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। हालांकि हवाई अड्डे या विमान पर मास्क पहनना अभी भी जारी रखा गया है।

    गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें एयर बबल के तहत चल रही थी और कोरोना से बचाव के लिए कोविड दिशानिर्देश जारी किए गए थे। भारत रविवार, 27 मार्च को सेवाओं को फिर से पहले की तरह शुरू करने के लिए तैयार है।

    यह ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर के देश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति देने के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल रहे हैं, क्योंकि अधिकांश देशों में कोविड के नए मामलों की संख्या घट रही है।

    एयर बबल व्यवस्था के तहत थीं जिस पर विशिष्ट देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए थे उसके तहत सीमित संख्या में उड़ानों संचालित हो रही थीं जो फ्लाइट की सामान्य संख्या से बहुत थी। वहीं अब सभी फ्लाइट उड़ान भरेगी क्‍योंकि देशों ने सीमा प्रतिबंध हटा दिया गया है।

    कुछ एयरलाइनें हैं जिन्होंने सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा की है

    मलेशिया एयरलाइंस भारत भर के प्रमुख शहरों से सप्‍ताह में 25 उड़ानें फिर से शुरू करेगी

    पोलिश एयरलाइंस भी दिल्ली और मुंबई से उड़ानें फिर से शुरू करेगी

    डच एयरलाइन KLM भी दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित उड़ानें फिर से शुरू करेगी

    लुफ्थांसा सप्ताह में तीन बार चेन्नई-फ्रैंकफर्ट के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेा। जैसे महामारी से पहले संचालित कर रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+