'जय फिलस्तीन' के नारे पर मचा बवाल, AIMIM सांसद ओवैसी का विरोध, बजरंग दल- VHP ने किया जोरदार प्रदर्शन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद के पार्लियामेंट में दिए एक बयान की कड़ी निंदा हो रही है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जमकर विरोध किया। प्रदर्शन में शामिल बजरंग दल कार्यकर्ता हाथों में अवैसी पर कटाक्ष करने वीली तस्वीरें लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दिल्ली में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों ने संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 'जय फिलिस्तीन' नारे को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेड के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस के जवानों से बहस भी हुई। इस दौरान कुछ जवान बैरिकेटिंग के ऊपर चढ़ गए और सांसद के ओवैसी के विरोध में ऊंची आवाज में नारे लगाने लगे। प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हाथों में ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हुई तस्वीरें भी थीं।
ओवैसी के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप की युवा शाखा बजरंग दल ने किया। इस प्रदर्शन में विहिप और बजरंग दल के कई नेता शामिल हुए।
इससे पहले सदन में ओवैसी के संघर्ष प्रभावित फिलिस्तीन पर नारे से लोकसभा में हंगामा हुआ था और सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई थी। विहिप ने अपने बयान में ओवैसी पर देशद्रोह और भारत में मुस्लिम समुदाय को भड़काने के इरादे से विभाजनकारी बयान देने का आरोप लगाया। विहिप की दिल्ली इकाई के पदाधिकारी सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा, 'यह देश को बांटने की एक खतरनाक प्रवृत्ति है, जो विभाजन का कारण बनी घटनाओं की याद दिलाती है।'
दरअसल, सांसद ओवैसी ने 25 जून को शपथ ग्रहण समारोह में अपने नारे को उचित ठहराया था और बाद में पत्रकारों से कहा था कि जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन कहने में कुछ भी गलत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications