संसद बनी अखाड़ा, सदन में हंगामा
नई दिल्ली(ब्यूरो) संसद में हंगामा जारी है। बुधवार को कांग्रेस ने विभिन्न कथित घोटालों को लेकर लोकसभा को चलने नहीं दिया। इस तरह के हालात राज्यसभा में भी बने हुए हैं। आज कांग्रेस के सांसद काले बैंड पहनकर लोकसभा में पहुंचे तो सदन की नेता सुमित्रा महाजन ने उन्हें कसा। कुछ सांसद अपने साथ तख्तियां भी लेकर आए थे।
मोदी थे सदन में
सदन में हंगामे के वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद थे। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी कह रही हैं कि पहले घोटाले में घिरे भाजपा नेता इस्तीफा दें उसके बाद चर्चा होगी। ये प्रस्ताव भाजपा को नामंजूर है। राज्यसभा में भी हालात खराब बने हुए हैं। जिसके चलते दोनों को स्थगित करना पड़ा।
सुषमा करेंगी संसद में कांग्रेस नेता के बारे में खुलासा
कांग्रेस को झटका
हालांकि कांग्रेस को आज एक तरह से झटका लगा क्योंकि समाजवादी पार्टी तथा बीजू जनता दल ने उसका सदन में साथ नहीं दिया। भाजपा आज भी सुषमा स्वराज से लेकर वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications