CAA के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में जमकर हंगामा

नई दिल्ली। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब कुछ लोग नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम के दौरान एक समूह ने जमकर हंगामा किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूकता अभियान के तहत किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार भी मंच पर मौजूद थे। लेकिन इस दौरान अचानक से एक समूह ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

muslim manch

जो लोग कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय कुछ लोग अपने हाथ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बैनर लेकर विरोध करने लगे। लोगों का कहना था कि हम एनआरसी और सीएए का विरोध करते हैं। इस दौरान लोगों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन के बाद लोग कार्यक्रम स्थल से जाने लगे। इस कार्यक्रम का आयोजन सीएए के समर्थन में किया जा रहा था। लेकिन विरोध की वजह से कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं इस हंगामे के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ उनका अधिकार है। ये लोग बातचीत में नहीं बल्कि हंगामा में भरोसा करते हैं।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तमाम विपक्षी दल इस कानून का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में तकरीबन एक महीने से तमाम महिलाएं इस कानून के खिलाफ धरना दे रही हैं। गौरतलब है कि इस कानून के अनुसार उन तमाम लोगों को नागरिकता देने की बात कही गई है जो भारत में 31 दिसंबर 2014 से रह रहे हैं और ये लोग अफगानिस्तान, पाकिस्तान या बांग्लादेश के हैं और उनके देश में धर्म के आधार पर उनके साथ शोषण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+