मेक इन इंडिया का लोगो ही विदेश कंपनी ने बनाया है
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट एक बार फिर से चर्चा में है। लेकिन इस बार यह चर्चा किसी बड़े निवेश को लेकर नहीं बल्कि मेक इन इंडिया के लोगों की वजह से है। एक आरटीआई से इस बात का खुलासा हुआ है कि मेक इन इंडिया का लोगो एक विदेशी कंपनी ने डिजाइन किया है। ऐसे इस खुलासे के बात इस बात पर चर्चा तेज हो गयी है कि मेक इन इंडिया का लोगो ही विदेश से बना है तो स्वदेशी को कैसे बढ़ावा मिलेगा।
कौन है स्टार्ट-अप इंडिया प्रोग्राम में स्पेशल निमंत्रण पाने वाले डॉ.रोमन सैनी?

मध्य प्रदेश के आईटीआई एक्टिविस्ट चंद्रशेखर गौड की आरटीआई याचिका में इस बात का खुलासा हुआ है। आरटीआई के जवाब में लिखा है कि इस लोगो के लिए कोई टेंडर नहीं किया गया ता। इसके लिए वर्ष 2014-15 में एड एजेंसी के लिए टेंडर जारी किया गया था। वीडेन केनेडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसके लिए चुना गया था जिसने मेक इन इंडिया का लोगो डिजाइन बनाया है। वीडेन केनेडी पोर्टलैंड की कंपनी है। मौजूदा समय में यह एम्सटर्डम, बीजिंग, लंदन, न्यूयॉर्क, संघाई, टोक्टो, पोर्टलैंड और भारत में है।
आरटीआई में यह भी पूछा गया था कि मेक इन इंडिया के लोगों के लिए कितना भुगतान किया गया था लेकिन इसके जवाब में कहा गया है कि लोगो के लिए अलग से कोई भी भुगतान नहीं किया गया है। बल्कि मेक इन इंडिया अभियान के प्रचार के लिए तीन साल का अनुबंध किया गया है जिसके लिए 11 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2014-15 के लिए 4.32 करोड़, जबकि बाकि दो सालों के लिए 3.6 करोड़ हर साल दिये जायेंगे। वहीं आरटीआई दाखिल करने वाले चंद्रशेखर गौड़ का कहना है कि अच्छा होता अगर यह किसी स्वदेशी कंपनी को दिया जाता। भारत में क्रिएटिविविटी की कमी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications