PM के विदेश दौरे में एयर इंडिया के बिल का भुगतान देर से क्यों- RTI
प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर एयर इंडिया के बिल के भुगतान में देरी का जवाब नहीं दे रहा है पीएम कार्यालय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च के ब्योरे की जानकारी को लोगों तक साझा करने के लिए मुख्य सूचना आयुक्त ने इससे संबंधित फाइलें अपने पास मंगाई हैं। इन फाइलों के जरिए यह जानने की कोशिश की जाएगी कि पीएम के विदेश दौरों पर व्यय की कितनी जानकारी लोगों तक साझा की जा सकती है।

पीएम ने की 40 से अधिक विदेश यात्रा
आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश बत्रा का कहना है कि प्रधानमंत्री ने मई 2014 के बाद 40 से अधिक देशों का दौरा किया है। लेकिन चार्टड विमान के खर्च के बिल अभी तक निपटाए नहीं किए गए हैं, जिसके चलते एयर इंडिया को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
राजनाथ ने फिर ललकारा, आतंकवाद का सहारा ले रहा है पाकिस्तान
पीएमओ ने नहीं चुकाया एयर इंडिया का बिल
सेवानिवृत्त एयर कमोडोर बत्रा ने आरटीआई के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह के विदेशी दौरे पर खर्च का ब्योरा मांगा था। बत्रा ने बताया कि एयर इंडिया काफी मुसीबत के दौर से गुजर रहा है , ऐसे में मैं जानना चाहता था कि पीएम के बिल को जल्दी क्यों नहीं निपटाया गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय ने इन सभी बातों की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इन जानकारियों को सुरक्षा से जुड़ा बताकर इन विभागों ने इन जानकारियों को साझा करने से इनकार कर दिया है।
दिवाली पर कंदील उड़ाई तो आपकी खैर नहीं, जानिए पूरी वजह
सुरक्षा से समझौता
पीएम कार्यालय ने मुख्य सूचना कमिश्नर को बताया है कि इन जानकारियों से सुरक्षा के साथ समझौता होगा। वहीं बत्रा का कहना है कि मैं सिर्फ यह जानना चाहता था कि एयर इंडिया के बिलों के भुगतान में देरी क्यों हुई।
18 नवंबर तक मांगी जानकारी
जिसके बाद सूचना विभाग ने पीएम कार्यालय से इस बारे में 18 नवंबर तक जानकारी देने को कहा है। आपको बता दें कि हाल ही में पीएम कार्यालय ने वेबसाइट पर उनके दौरों के खर्च का ब्योरा साझा किया था। जिसमें कई बिल के बारे में लिखा गया था कि यह अंडर प्रोसेस है, या फिर अभी प्राप्त नहीं हुआ लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications