मोदी सरकार के लिए रिमोट कंट्रोल नहीं है RSS: मोहन भागवत

मोहन भागवत ने इस बात से इनकार किया है कि संगठन ने केन्द्र में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए रिमोट कंट्रोल की तरह काम किया। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत सोच-समझकर सरकार चुनी है। ऐसे में अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वो जनता के भरोसे पर खड़ी उतरें।
मोहन भागवत ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार कुछ अच्छे बदलावों की शुरुआत कर रही है। भाजपा सरकार के प्रति भरोसा दिकाते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस रिमोट कंट्रोल नहीं है। एनडीए की सरकार बदलाव से नई आशाएं हैं और आशाओं पर खरा उतरने के लिए जनता के सहयोग और समर्थन की जरूरत होती है। संघ प्रमुख की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस के आरोप के जवाब में आई है। जिसमें उनपर आरोप लगाया है कि मोदी पर संघ का आदेश लागू हो रहा है और वही रिमोट कंट्रोल है।












Click it and Unblock the Notifications