राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस मानहानि केस में सुनवाई टली
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस मानहानि केस में भिवंडी कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है। महाराष्ट्र की स्थानीय भिवंडी कोर्ट ने इस केस में सुनवाई के लिए 16 मार्च, 2019 की तारीख तय की है। इसके पहले आरएसएस मानहानि केस में 12 जून को हुई सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ आरोप तय हुए थे। राहुल ने इस आरोप को मानने से इनकार करते कानूनी लड़ाई लड़ते रहने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें: जोरामथांगा ने ली मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ
पिछली सुनवाई के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत आरोप तय किए थे। साल 2014 में राहुल गांधी के खिलाफ एक मानहानि का केस किया गया था जिसमें राहुल गांधी का बयान भी मजिस्ट्रेट कोर्ट में दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें: राफेल पर घमासान: कांग्रेस ने कहा- सरकार ने SC में झूठ बोला, देश से मांगे माफी
Maharashtra: RSS defamation case against Rahul Gandhi adjourned till 16th March 2019 by Bhiwandi Court (file pic) pic.twitter.com/NMIPnlxtb4
— ANI (@ANI) December 15, 2018
क्या है पूरा मामला
बता दें कि आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने छह मार्च 2014 को राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। जिसमें कुंट ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने संगठन की प्रतिष्ठा पर आंच पहुंचाई है। कथित तौर पर राहुल गांधी ने 2014 में एक रैली के दौरान महात्मा गांधी की हत्या का आरोप आरएसएस पर लगाया था।