Mohan Bhagwat: पूरी दुनिया हमें आने वाले दिनों की महाशक्ति कह रही है
RSS Chief: Mohan Bhgwat मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत भविष्य की महाशक्ति बनने जा रहा है, यह पूरी दुनिया कह रही है।

RSS Chief Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है, इसलिए हिंदू राष्ट्र, भारत वर्ष का उत्थान अवश्य संभव है। भागवत ने कहा कि इसके बावजूद कुछ किंतू-परंतु था, लेकिन आजकल ऐसी परिस्थिति नहीं है, आज हम ही क्या पूरी दुनिया कह रही है कि भारत आने वाले दिनों की महाशक्ति है।
भागवत ने कहा कि हमको थोड़ा हमको ध्यान रखने की जरूरत है। शक्ति सबको चाहिए, बिना शक्ति के कोई काम नहीं हो सकता है। शिव को भी शक्ति चाहिए। शक्ति की चली जाती है तो वह शव हो जाते हैं, काली माता के नीचे आ जाते हैं। उनकी पद स्पर्ष से वह फिर से जीवित हो जाते हैं।
शक्ति तो आवश्यक है, लेकिन दुनिया में हमारी शक्ति क्या करेगी, दूसरों को पीड़ित नहीं करेगी, दूसरों की रक्षा करेगी, सबको धर्म देगी, सबको मतांतरित नहीं करेगी। सबको कहेगी कि यह चार पंथ हैं धर्म के।
सत्य ये है कि हम सब एक दूसरे के हैं, हम शृष्टि के साथ एकात्म हैं, एक का विकास दूसरे का विकास होता है, एक का विनाश होता है तो सबका विनाश होता है। इसलिए अपने विकास से सबका विकास हो, यह देखकर अपना विकास करो।
फिर हम कहेंगे कि इस सत्य के आधार पर करुणापूर्वक, शुचितापूर्वक, परिश्रम से अपने राष्ट्र की प्रकृति के अनुसार, सनातन धर्म के अपने जीवन के तरीके को पुरुषार्थ करो। धर्म क्या है, हम बताएंगे, भारतवर्ष में उस धर्म का रूप कैसा होगा, वह खड़ा करके दिखाएंगे।
हम कहेंगे कि यह हो सकता है, आप अपने देश में करिए। हम किसी को जीतेंगे नहीं, किसी को कंवर्ट नहीं करेंगे। इसलिए महाशक्ति शब्द का उस अर्थ में योग्य नहीं लगता है, भारत विश्वगुरू बनने जा रहा है, वह हमको बनना है।
हमे विश्वगुरू बनना है इसलिए भौतिक वैभव की उपासना के लिए पुरुषार्थ, अर्थ और काम के साथ-साथ मोक्ष की ओर अडिग दृष्टि रखते हुए संतो का अनुसरण, संतों के उपदेशों को गृहण करते हुए, हम सब लोग धर्म के मार्ग पर चले, उसकी आवश्यकता रहेगी।
#WATCH | Jabalpur, MP | Today not only us, but the whole world is saying that India is the future superpower. India is going to become Vishwaguru & we have to achieve that goal. We will not win over anyone or convert anyone. Our power will not be to trouble others, but to protect… pic.twitter.com/9WdMnMy6xX
— ANI (@ANI) April 19, 2023












Click it and Unblock the Notifications