RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- पिछड़े समुदायों के उत्थान के लिए दिल और दिमाग बदलने की जरूरत
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- पिछड़े समुदायों के उत्थान के लिए दिल और दिमाग बदलने की जरूरत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि केवल कानून पिछड़े समुदायों की मदद नहीं कर सकता है। उनके उत्थान के लिए "दिल और दिमाग" में बदलाव की जरूरत है। रविवार को कानपुर के नाना राव पार्क में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा, देश को संविधान देते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर ने टिप्पणी की थी कि जो पिछड़ा हुआ है, उसे सबके समान तब तक नहीं समझा जाएगा, जब तक कि वह समाज के अन्य लोगों के साथ उठने-बैठने न लगे।'' उन्होंने कहा, ''फैक्ट ये यह है कि, कानून स्थापित करने से सब कुछ नहीं होगा, दिल और दिमाग को बदलने की जरूरत है, कानून ने राजनीतिक और आर्थिक स्वतंत्रता ही दी है बस।''
Recommended Video

वाल्मीकि समुदाय पर मोहन भागवत ने कहा, ''अगर हम महर्षि वाल्मीकि नहीं होते तो हम भगवान राम के बारे में नहीं जानते। नारदजी ने उन्हें रामायण) लिखने के लिए प्रेरित किया था।'' उन्होंने कहा, वाल्मीकि जयंती उन लोगों के लिए अहम है जो इंसान बनना चाहते हैं। लोग महर्षि वाल्मीकि से करुणा, समर्पण और कर्तव्य सीख सकते हैं।
मोहन भागवत ने इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों से संघ की शाखाओं में शामिल होने की अपील भी की। मोहन भागवत ने कहा, "संघ वाल्मीकि समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है, हम अपनी पूरी क्षमता से आपके साथ हैं, हमारे कार्यकर्ता किसी भी मुद्दे पर मदद के लिए मौजूद हैं।"
इससे पहले शुक्रवार को एक किताब के विमोचन के मौके पर भागवत ने जाति व्यवस्था को खत्म करने के बारे में बात की थी। मोहन भागवत ने कहा था,'' 'वर्ण' और 'जाति' की अवधारणाओं को भूल जाना चाहिए... आज अगर कोई इसके बारे में पूछता है, तो समाज के हित में सोचने वाले सभी को बताना चाहिए कि 'वर्ण' और 'जाति' व्यवस्था अतीत की एक चीज है और भुला दी जानी चाहिए।''
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications