वायरल हो रही है 350, 1000 और 5000 रुपये के नोटों की तस्वीर, जानिए इनकी हकीकत
Recommended Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों 350 रुपये के नोट, 1000 रुपये के नोट और 5000 के नोट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ये दावा किया जा रहा है कि आरबीआई जल्द ही इन नोटों को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इतनी ही नहीं इन नोटों के साथ 75 रुपये, 100 रुपये, 150 रुपये और 1000 रुपये के सिक्कों के जारी होने की बात भी की जा रही है।

1 रुपये के नए नोट का भी दावा
वायरल तस्वीरों में बताया जा रहा है आरबीआई के साथ ही भारत सरकार का वित्त मंत्रालय भी 1 रुपये के नए नोट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि एक रुपये का नोट को भारत सरकार ही जारी कर सकती है। हालांकि जब इस बारे में सरकार से पता करने की कोशिश की गई तो सरकार ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया।

नोटों के साथ इन सिक्कों का भी दावा
नोटों के साथ वायरल तस्वीरों में सिक्कों के भी लॉन्च होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है सरकार नए नोटों के साथ 20 रुपये के सिक्के, 60 रुपये के सिक्के, 75 रुपये के सिक्के, 150 रुपये के सिक्के और यहां तक कि 1000 रुपये का सिक्का भी लॉन्च कर रही है। ये वायरल तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले शे शेयर की जा रहीं हैं।

जानिए क्या है इनकी हकीकत?
इन नए नोटों और सिक्कों के बारे में जब आरबीआई से पता करने की कोशिश की गई तो पता चला कि आरबीआई ने ऐसे किसी भी तरह के नोटों को नहीं जारी किया और न ही किसी सिक्कों को। आरबीआई ने इन तस्वीरों को भी फेक करार दिया है। यानी कि इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर किसी ने लोगों के बीच भ्रम फैलाने के लिए वायरल कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications