ATM पर आज से मिलेंगे 2000 के नोट, RBI ने किया बड़ा ऐलान
आज से कुछ एटीएम पर 2000 के नए नोट मिलना शुरू हो जाएंगे। देश में एटीएम से 2000 का पहला नोट भोपाल में रामचंद्र राव नाम के एक शख्स को मिला।
नई दिल्ली। नोटबंदी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि आज से देश के कुछ एटीएम पर 2000 के नए नोट मिलना शुरू हो जाएंगे। आपको बता दें कि एटीएम से पहला 2000 का नोट सबसे पहले भोपाल में रामचंद्र राव नाम के व्यक्ति को मिला है। बैंकों की ओर से लोगों से अपील की गई है कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, वो धैर्य बनाए रखें।
पीएम मोदी ने भी खुले मंच से ये स्वीकार किया है कि इन दिनों देश का आम आदमी काफी परेशान है लेकिन उन्होंने देशवासियों से वादा किया है कि ये तकलीफ बस कुछ दिनों की है, उसके बाद सब सही हो जाएगा। वैसे उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक नकदी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बैंकों से नकदी निकालने की सीमा बढ़ाते हुए बैंकों में एक से अधिक बार आने और डाकघरों की शाखाओं के जरिए पैसा वितरित करने की सीमा बढ़ा दी है।
तो वहीं अब बैंक खातों से एक सप्ताह में पैसा निकालने की ऊपरी सीमा 20,000 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये कर दी गई है और इन सबके अलावा आरबीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है। उसने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि वो अब वो एटीएम ट्रांजेक्शन पर लगने वाला अतिरिक्त सरचार्ज फिलहाल खत्म कर दे।
नहींं लगेगा सर्विस चार्ज
जिसके बाद अब दूसरे बैंकों के एटीएम से और निर्धारित एटीएम ट्रांजकेक्शन लिमिट के बाद लगने वाला अतिरिक्त चार्ज अब 30 दिसंबर 2016 तक ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications