चलती ट्रेन से गिरे लड़के की RPF जवान ने बचाई जान, देखिए सहमा देने वाला वीडियो
Recommended Video
मुंबई। मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन पर एक सहमा देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है। एक महिला अपने सात साल के बेटे के साथ तेज रफ्तार ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। महिला तो ट्रेन में चढ़ गई लेकिन लड़के का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। लड़के को नीचे जाता देख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान ने फुर्ती से लड़के को बाहर खींच लिया। जिससे उसकी जान बच गई।
घटना पश्चिम रेलवे के नायगांव स्टेशन पर शुक्रवार रात 21:05 बजे के करीब की है। नायगांव स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर एक महिला यात्री और उसका 7 साल का बच्चा रफ्तार पकड़ती लोकल पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। बच्चे को ट्रेन और प्लेटफार्म के गैप की ओर खिंचते देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान सुनील कुमार नापा ने फुर्ती दिखाई बच्चे का हाथ पकड़कर खींच लिया।
इस दौरान वहां पर मौजूद कई लोग भी जवान की मदद के लिए आगे बढ़े और जवान की मदद कर बच्चे को बचा लिया। बता दें कि मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म पर इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ट्रेन पकड़ने और उतरने के चक्कर में लोग इस तरह के हादसे के शिकार होते रहते हैं। रेलवे प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद सुनील नापा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
देखें सहमा देने वाला वीडियो