RP Singh: पहली नजर में ही आरपी सिंह को हो गया था देवांशी से प्यार, पढ़ें इनकी क्यूट Love Story

नई दिल्ली। साल 2007 के टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने मंगलवार को खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। बाएं हाथ के 32 साल के गेंदबाज आरपी सिंह ने अपने संन्यास के ऐलान के साथ ही Twitter पर एक भावुक पोस्ट भी लिखी है।

गेंदबाज आरपी सिंह ने लिया संन्यास

आर पी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 13 वर्ष पहले आज ही के दिन यानि 4 सितंबर 2005 को मैंने भारतीय टीम जर्सी पहली बार पहनी थी, वो मेरे जीवन का सबसे सुनहरा दिन था, मेरी आत्मा और दिल आज भी उस युवा लड़के के साथ है, जिसने पाकिस्तान के फैसलाबाद में करियर की शुरुआत की थी, जो लेदर बॉल को अपने हाथ में रखते हुए, सिर्फ और सिर्फ खेलना चाहता था, हालांकि शरीर अहसास दिला रहा है कि अब मेरी उम्र हो चुकी है और युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करने का समय आ गया है।

क्रिकेटर की लवस्टोरी भी काफी क्यूट

क्रिकेटर की लवस्टोरी भी काफी क्यूट

वैसे अपने डेब्यू टेस्ट में ही पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर रुद्र प्रताप सिंह उर्फ आरपी सिंह लंबे वक्त से क्रिकेट की मुख्य धाराओं से दूर थे। साल 2004 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में 8 विकेट लेकर जबरदस्त प्रदर्शन करने के वाले इस क्रिकेटर की लवस्टोरी भी इन्हीं की ही तरह काफी क्यूट है।

तीन साल तक चला प्यार, इश्क और मोहब्बत

तीन साल तक चला प्यार, इश्क और मोहब्बत

मैदान पर काफी उग्र दिखने वाले आरपी सिंह अपने निजी जीवन में काफी शर्मीले किस्म के और कम बोलने वाले इंसान हैं, इस बात का खुलासा खुद इनकी पत्नी देवांशी ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में किया था। साल 2012 में मिसेज आरपी सिंह बनने वाली देवांशी पोपट ने कहा था कि पूरे तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया था।

पहली नजर में ही रूद्र को भा गई थीं देवांशी

पहली नजर में ही रूद्र को भा गई थीं देवांशी

उनकी और रूद्र की पहली मुलाकात एक रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान हुई थी, जहां उनकी किसी सहेली ने, उन्हें आरपी से मिलवाया था, आरपी को पहली नजर में ही देवांशी से प्यार हो गया था इसी कारण पहले ये मुलाकात दोस्ती में बदली और उसके बाद प्रेम में, लेकिन तीन साल तक एक-दूसरे को बेइंतहा चाहने के बाद भी हमारी कहानी किसी को पता नहीं चल पाई क्योंकि आरपी अपनी पर्सनल लाइफ को किसी से शेयर करना नहीं चाहते थे।

 1 दिसंबर, 2012 को रुद्र और देवांशी की शादी हुई थी...

1 दिसंबर, 2012 को रुद्र और देवांशी की शादी हुई थी...

मालूम हो कि आरपी सिंह की पत्नी पेशे से वकील हैं और वो अहमदाबाद के सीनियर एडवोकेट मनोज पोपट की बेटी हैं। 1 दिसंबर, 2012 को रुद्र और देवांशी की शादी हुई थी। ये शादी काफी धूम-धाम से हुई थी जिसमें क्रिकेट जगत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। आज दोनों के प्यार की बगिया में इरा आर्य सिंह नाम की एक छोटी सी कली मुस्कुरा रही है, बता दें कि आर पी पिछले साल ही बेटी के पिता बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+