कमाल का ऑफर, तुम हमें खून दो हम तुम्हें JIO सिम देंगे
नई दिल्ली। रिलायंस की जियो सिम को लेकर चल रही मारामारी के बीच यूपी के गाजियाबाद से एक रोचक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खून के बदले रिलायंस की जियो सिम बांटी गई।

दरअसल गाजियाबाद के रोटरी क्लब ने मंगलवार को नवयुग मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया और घोषणा की, कि जो भी व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान करेगा, उसे फ्री में रिलायंस जियो सिम एक्टिवेट करके दी जाएगी।
इसके बाद तो रक्तदान शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने रिलायंस जियो सिम पाने के लिए बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी लोगों के उत्साह से काफी खुश थे।
आपको बता दें कि रिलायंस की जियो सिम के फ्री कॉलिंग और फ्री डेटा ऑफर ने सभी टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है, वहीं ग्राहकों में इसे लेने की बेसब्री भी हर रिलायंस स्टोर के बाहर दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications