जब कोई सबूत ही नहीं तो सुशांत की मौत को सुसाइड कैसे मान रही है पुलिस? रूपा गांगुली ने की CBI जांच की मांग
कोलकाता। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरा देश सदमे में है। बीते 14 जून को ब्रांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के बाद से फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं और कहना है कि सुशांत ने खुदकुशी नहीं बल्कि उनकी हत्या हुई है। वो लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रूपा गांगुली ने सुशांत की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। रूपा गांगुली ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर कहा है कि कैसे पुलिस इसे सुसाइड करार दे सकती है जबकि उनका कोई सुसाइड नोट ही बरामद नहीं हुआ है। हैशटैग सीबीआई फॉर सुशांत।

रूपा गांगुली ने उठाए कई गंभीर सवाल
रूपा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तमाम ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने हैश टैग #CBIFORSUSHANT लिखा है। इन ट्वीट्स में रूपा ने तमाम सवाल उठाए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "क्या जांच बहुत जल्दबाजी में हुई है। और फॉरेंसिक टीम 15 जून को क्यों वहां पहुंची।" दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, "क्या उसके शरीर से किसी तरह के जहर के अवशेष मिले?" रूपा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उन्हें वैरिफाई किया गया कि घर में किसी ने प्रवेश नहीं किया था।" रूपा ने पूछा कि जब कोई सुसाइड नोट मिला ही नहीं था तो फिर पुलिस ने इसे सुसाइड कैसे घोषित कर दिया? रूपा ने लिखा कि डिप्रेशन के पॉइंट की तरफ इशारा करके शायद उस असल बिंदु पर से ध्यान हटाया जा रहा है जिसके चलते सुशांत मौत हुई।

कुछ चीजें ऐसी हैं जिनकी सफाई नहीं दी गई
रूपा ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं ये नहीं समझ पा रही हूं कि इतना ब्रिलियंट और कमाल का इंसान इस तरह का रास्ता क्यों चुनेगा बिना किसी उकसावे के। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें या तो नहीं जोड़ा गया है या जिनकी सफाई नहीं दी गई है।"

पुलिस कर रही है सुशांत के करीबियों से पूछताछ
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने मुंबई के फ्लैट में खुद को फांसी लगा ली थी। सुशांत पिछले 6 महीनों से अवसाद से पीड़ित थे जिसका इलाज चल रहा था। इसके अलावा सुशांत की आत्महत्या पर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इसके लिए पुलिस उनके करीबियों से भी पूछताछ करने में जुटी है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications