रोहतक: बस में सीट को लेकर हुआ झगड़ा, एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या
रोहतकः हरियाणा के रोहतक में गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे मिलन की गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना रोहतक के पास के गांव मोखरा की है। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज में सीट को लेकर दो लड़को में विवाद की शुरुआत हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात दो युवकों ने बातचीत के बहाने एएसआई के बेटे को घर से बाहर बुलाकर गोलियां मार दी। एएसआई के बेटे को चार गोलियां लगी।

गुरुवार को देर रात अंकित और एक दूसरे लड़के ने मिलने को मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। दरवाजा खटखटाने के बाद मिलन और उसका भाई घर से बाहर आए। बाहर आते ही मिलन पर गोलियां चला दी।
मिलन को पेट, छाती में गोलियां ली। किसी तरह मिलन के भाई रवि ने भागकर जान बचाई। घायल अवस्था में एएसआई के बेटे को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। मृतक का नाम मिलन है और वो 24 साल का था। अभी तक हत्यारों के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिल पाई है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं।
मृतक मिलन हरियाणा पुलिस की कोचिंग ले रहा था। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक युवक दिल्ली पुलिस के एएसआई का बेटा है। पुलिस ने मिलन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस मिलने के साथियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बड़े सरकारी बैंक में 10वीं पास के लिए नौकरी का अवसर, 14 जून से पहले करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications