रोहिंग्या मुसलमानों की वजह से देश का एक और विभाजन होगा, बोले संघ के पूर्व प्रचारक
रोहिंग्या मुसलमानों की वजह से देश का एक और विभाजन होगा, बोले संघ के पूर्व प्रचारक
नई दिल्ली। रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से वापस भेजे जाने की मांग को लेकर पूर्व संघ विचारक केएन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए उन्हें वापस भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये समुदाय भारत मे एक और बंटवारे की वजह बन सकते हैं।


रोहिंग्या मुसलमान राष्ट्रीय संसाधनों पर बोझ
गोविन्दाचार्य ने याचिका में कहा है कि रोहिंग्या देश के संसाधनों पर बोझ हैं, भारत पहले ही बढ़ती जनसंख्या का सामना कर रहा है। ऐसे में देश में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाए। याचिका में कहा गया है कि रोहिंग्या केंद्र सरकार से मूलभूत सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं ये भारतीयों के जीवन के मौलिक अधिकार का हनन है।
Recommended Video


अल-कायदा करता है रोहिंग्या मुस्लिमों का इस्तेमाल
याचिका में कहा गया है कि पहले ही इस तरह की बातें सामने आई हैं कि अलकायदा जैसे आतंकी संघगठन रोहिंग्या मुस्लिमों को बरगलाकर आपने लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इनका देश में रहना खतरनाक हो सकता है और ये आगे चलकर देश के बंटवारे की वजह हो सकता है। म्यामांर में सेना के हमलों के चलते रोहिंग्या मुसलमान भारत, बांग्लादेश और दूसरे देशों में शरण के लिए आ रहे हैं।

रोहिंग्या मुसलमानों ने की है वापस भेजे जाने के आदेश पर रोक की मांग
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी भेजी है कि वे गैरकानूनी रूप से रह रहे रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें वापस भेजें। इसको लेकर दो रहिंग्या शरणार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर उन्हें वापस भेजे जाने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने अपनी अर्जी में स्वयं को शरणार्थी बताते हुए वापस भेजना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन बताया है। इसी को लेकर गोविंदाचार्य ने याचिका दायर की है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications