हथेली पर पैर रखवाकर... बॉर्डर पर शहीद हुआ भाई, तो IAF के 16 कमांडो ने बहन की शादी में ऐसे निभाया फर्ज
Air Force Commandos: बिहार में एक ऐसी शादी चर्चा में बन गई, जिसकी अब जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। इस शादी में वायुसेना के एक या फिर दो नहीं बल्कि 16 गरुड़ कमांडो पहुंच गए। इसके पीछे का मकसद कुछ ऐसा है, जिसकी अब चारों ओर चर्चा हो रही है।
दरअसल, 18 नवंबर साल 2017 को पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर के बांदीपुर सेक्टर में बिहार के गरुड़ी कमांडो ज्योति शहीद हो गए थे। गरुण कमांडो ज्योति प्रकाश निराला की छोटी बहन की शादी हुई, जिसमें भाग लेने के लिए ये सारे जवान पहुंचे थे। जवानों ने जिस तरह से अपने शहीद दोस्त की बहन की शादी में भाईयों का किरदार अदा किया, ये वाकई काबिलेतारीफ है।

इसका एक क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्शन में लिखा है कि रोहतास के लाल IAF गरुड़ कमांडो शहीद ज्योति प्रकाश निराला की बहन संगीता की शादी में पहुंचे साथी जवान। आगे लिखा है कि कमांडोज ने निभाई भाई की रस्म। हथेलियां जमीन पर रखकर बहन को पहुंचाया वरमाला डालने।
जब एयरफोर्स के इन जवानों ने अपने शहीद दोस्त की बहन को विदाई दी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। शहीद कमांडो के दोस्तों ने दुल्हन के आगे हथेली बिछा दी। इसके बाद वो पांव रखकर जयमाला के लिए पहुंची। ये दृश्य जिस किसी ने भी देखा, खुद को भावुक होने से रोक नहीं सका।
बताते चलें कि अशोक चक्र विजेता गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला अपनी बहन के इकलौते भाई थे। उनके सिर पर तीन बहनों की जिम्मेदारी थी। ऐसे में एयरफोर्स के 16 जवानों ने जिस तरह शहीद की बहन की शादी में भाई के फर्ज को अदा किया, वो वाकई देखने लायक था।
भावुक कर देगा ये वायरल वीडियो...
बता दें कि साल 1016 में इससे पहले शहीद की दूसरी बहन ब्याही गई थी। तब भी 11 गरुड़ कमांडो बहन की शादी में गए थे। तब भी उन्होंने इसी तरह बहन को वरमाला के स्टेज तक पहुंचाया था।












Click it and Unblock the Notifications