Exit Poll के आंकड़ों पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, मैं खुद लोगों से मिला हूं..

राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना इन पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं उसमे कांग्रेस को कई राज्यों में बढ़त मिलती नजर आ रही है।

एग्जिट पोल के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस को लेकर वाड्रा ने सकारात्मकता जाहिर की है।

robert vadra

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं एग्जिट पोल में बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करता हूं, मैं असल नतीजों पर भरोसा करता हूं जोकि 3 दिसंबर को सामने आएगा। मुझे लगता है कि जब मेरा परिवार चुनाव मैदान में था तो पिछले कुछ महीनों में मैं बहुत लोगों से मिला हूं। मुझे लगता है कि लोग बदलाव चाहते हैं, खासकर मध्य प्रदेश में लोग बदलाव चाहते हैं।

वाड्रा ने कहा कि लोग इस बात से खुश नहीं हैं कि किस तरह से भाजपा ने सत्तारूढ़ दल को सत्ता से बाहर किया। कुछ इसी तरह का एहसास मुझे कर्नाटक में भी हुआ था। जिस तरह से कर्नाटक में लोगों ने अपना जनादेश दिया है, वैसा ही जनादेश हम मध्य प्रदेश में भी देखने जा रहे हैं, दूसरे राज्यों में भी इसी तरह के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जिस तरह से एग्जिट पोल सामने आए हैं, उसमे समानता नहीं हैं, ये अलग-अलग हैं। मुझे लगता है कि मेरे परिवार ने काफी अच्छा किया है, वो लोगों तक पहुंचे हैं, उन्होंने लोगों के मुद्दे उठाए हैं। भाजपा सरकार जिन मुद्दों को नहीं उठा रही है, उसे कांग्रेस ने उठाया है, लोगों की बात को सुना है, लिहाजा नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही आने जा रहे हैं। बता दें कि सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+