जांच के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए रॉबर्ट वाड्रा, हुई फूड पॉइजनिंग
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने दोबारा समन भेजा था। लेकिन बीमार होने के कारण ईडी के सामने पेश नहीं हो सके। हालांकि, वाड्रा मंगलवार सुबह जांच में शामिल होने वाले थे। उनके वकीलों ने ईडी के अधिकारियों को सूचित किया कि वह अस्वस्थ हैं और जब भी उन्हें फिर से बुलाया जाएगा, वे हाजिर होंगे। इससे पहले 16 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा की अंतरिम जमानत को 2 मार्च तक बढ़ा दिया था।

ईडी रॉबर्ट वाड्रा से लंदन में स्थित संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है। वाड्रा के वकील केटीएस तुल्सी ने कहा, 'रॉबर्ट वाड्रा आज सुनवाई के लिए पेश नहीं हो पाए जिसके लिए ईडी ने उन्हें समन भेजा था। क्योंकि उन्हें बीती रात से फूड पॉइजनिंग हो गई है। जिसके कारण उन्हें मतली और दस्त हो गए हैं।' ईडी ने अब उन्हें समन भेजकर बुधवार को पेश होने के लिए कहा है।
बता दें कि ईडी इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा से कई दिनों से पूछताछ कर रही है। फरवरी के शुरुआती हफ्ते में तीन दिन 6 फरवरी, 7 और 9 फरवरी को 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की गई थी। केवल लंदन स्थित संपत्ति ही नहीं बल्कि रॉबर्ट वाड्रा से जयपुर और बिकानेर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की जा चुकी है। यहीं नहीं ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की मां को बुलाकर भी पूछताछ की थी।
इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को 4.43 करोड़ रुपये की दिल्ली स्थित वाड्रा के सुखदेव विहार के घर को अटैच किया है। यह घर वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर था। वही 2 फरवरी को, अदालत ने 16 फरवरी तक वाड्रा को अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 6 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा था। फिलहाल जांच एजेंसी का कहना है कि आयकर विभाग फरार हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ काला धन कानून और कर कानून के तहत दर्ज मामलों की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उसके संबंध वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा के साथ हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications