रॉबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के जरिए उड़ाया ईडी का मजाक

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पिछले कुछ दिनों से ईडी की पूछताछ की वजह से चर्चा में हैं, उन्हें कई बार ईडी के कार्यालय पूछताछ के लिए जाना पड़ रहा है। इस दौरान उनकी पत्नी प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहती हैं। हालांकि ऐसे वक्त में कयास लगाए जा रहे हैं कि रॉबर्ट वाड्रा काफी मुश्किलों से गुजर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के अधिकारी की फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए वाड्रा ने ईडी के अधिकारी का मजाक उड़ाया है।

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर रॉबर्ट वाड्रा ने जो तस्वीर साझा की है उसमे देखा जा सकता है कि रॉबर्ट वाड्रा सूट-बूट में हैं और काफी फिट नजर आ रहे हैं। जबकि उनके बगल में खड़ा एक ईडी का अधिकारी जोकि जींस और जैकेट पहने हुए है और उसका पेट निकला हुआ है। वाड्रा इस तस्वीर में ईडी अधिकारी की ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ अन्य अधिकारी और लोग भी मौजूद हैं।

ईडी को दे डाली फिटनेस और स्टाइल टिप्स

ईडी को दे डाली फिटनेस और स्टाइल टिप्स

इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में वाड्रा ने लिखा है कि जब आपको अपने उपर भरोसा हो और दृढ़ संकल्प हो तो ऐसे में आप किसी भी माहौल में ऊर्जा का आदान-प्रदान करते है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि ईडी के अधिकारियों को भी थोड़ा हेल्थ टिप्स और स्टाइल की जरूरत है। साथ ही पोस्ट में उन्होंने एक स्माइली भी पोस्ट की है। वाड्रा ने यह पोस्ट ईडी से पूछताछ के अगले दिन साझा की है, जिसमे ईडी ने उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की थी।

कई अवैध संपत्ति का आरोप

कई अवैध संपत्ति का आरोप

बता दें कि ईडी वाड्रा के खिलाफ मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है, उनपर आरोप है कि लंदन में उन्होंने 1.9 मिलियन पाउंड्स की प्रॉपर्टी खरीदी है। यह प्रॉपर्टी लंदन के ब्रेंस्टन स्क्वायर में स्थित है। इस प्रॉपर्टी के अलावा ईडी को इस बात की भी जानकारी मिली है कि इसके अलावा भी वाड्रा के नाम पर कई संपत्तियां हैं।वाड्रा के पास दो और घर हैं, जिसमे से एक की कीमत 5 मिलियन पाउंड्स और दूसरे की कीमत 4 मिलियन पाउंड्स है। इसके अलावा वाड्रा के पास छह फ्लैट्स और अन्य संपत्तियां भी हैं।

राजनीतिक वजहों से जांच

राजनीतिक वजहों से जांच

हालांकि वाड्रा ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास किसी भी तरह की अवैध विदेशी मुद्रा नहीं है। उनके खिलाफ जांच को वाड्रा ने जानबूझकर उन्हें परेशान किया जाना करार दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।

दो बार जयपुर में हुए पेश

दो बार जयपुर में हुए पेश

गौरतलब है कि रॉहर्ट वाड्रा दो बार जयपुर में ईडी के कार्यालय में पेश हो चुके हैं, जिसमे उनपर आरोप है कि उन्होंने बीकानेर में जमीन की खरीद में धांधली की है। वाड्रा की मां मौरीन से भी इस मामले में ईडी ने पूछताछ की है।

इसे भी पढ़ें- राफेल डील पर फैसले की होगी समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट कहा- जल्द सुनवाई पर करेंगे विचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+