दामाद जी पर भाजपा हाई एक्शन के मूड में
चंडीगढ़। हरियाणा में नयी सरकार के गठन के साथ ही प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा की मुश्किले बढ़ सकती है। हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शपथ लेने के साथ ही इसके संकेत दे दिये थे कि भ्रष्ट्राचार में लिप्त किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राबर्ट वाड्रा के जमीन के सौदों की जांच की जायेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वाड्रा के जमीन के सौदों की जांच वर्तमान जज से करायी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि हुडा सरकार में किन सौदों के लिए नियमों को ताक पर रखा गया। उन्होंने कहा कि एक इंच भी जमीन को गलत तरीके से खरीदा या बेचा गया है तो किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दामादजी नाम से एक सीडी लांच की थी। जिसमें भाजपा ने राबर्ड वाड्रा पर जमकर निशाना साधते हुए उनपर गैरकानूनी तरीके से जमीनों का सौदा करने का आरोप लगाया था। वहीं अब तक हरियाणा में भाजपा की सरकार नहीं होने का हवाला देकर भाजपा अभी तक यह कहते हुए बचने की कोशिश कर रही थी कि राबर्ड वाड्रा के जमीनी सौदों की जांच पूरी नहीं हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications