कैश की किल्लत के बीच ATM काटकर बदमाश ले गये 18 लाख रुपए
जयपुर। देश भर में भले ही कैश की किल्लकत को लेकर हाय-तौबा मची हो लेकिन राजस्थान के उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में कुछ चोरों ने एक एटीएम को काट कर 18 लाख रूपये उड़ा दिए। घटना की जानकारी सुबह एटीएम से पैसे लेने पहुंचे लोगों ने वहां तोडफोड देखकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गैस कटर और एटीएम तोड़ने के अन्य उपकरण भी बरामद किये है।

बैंक की ओर से एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं किया गया था। पूरे मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस थाने के सामने हुई इस लूट की जानकारी मिलते ही पूूरे महकमे में हड़़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुुटेरों की तलाश में जुट गई है। डबोक पुलिस थाने के ठीक सामने महज सौ फीट की दूूरी पर हुई यह लूट पुलिस के ढुलमुल रवैये की पोल खोल रही है।












Click it and Unblock the Notifications