क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रोडीज फेम रणविजय सिंह, पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रोडीज फेम रणविजय सिंह, पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Google Oneindia News

मुंबई: टीवी रियेलिटी शो एमटीवी रोडीज के फेम और एक्टर रणविजय सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इसकी जानकारी खुद रणविजय ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर कर दी है। रणविजय और प्रियंका की पहले से एक बेटी है। रणविजय अक्सर अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर रहते हैं। रणविजय और प्रियंका की बेटी का नाम कायनात है।

Ranvijay Singha

रणविजय ने पत्नी प्रियंका के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज सुनाई है। रणविजय ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो और उनकी बेटी कायनात प्रियंका ने बेबी बंप पर हाथ रखे दिख रहे हैं। फोटो के साथ रणविजय ने कैप्शन लिखा है, 'आप तीनों को मैंने बहुत मिस किया। सतनाम वाहेगुरु।'

रणविजय जिस तीसरे शख्स की बात कर रहे हैं वह उनका आने वाला बेबी है। रणविजय के अलावा उनकी पत्नी प्रियंका ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका, रणविजय और उनकी बेटी कायनात किसी हॉलीडे एन्जॉय करते दिख रहे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''डैडी, हम तीनों ने आपको बहुत याद किया। आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकती।''

रणविजय की इस पोस्ट प्रतिक्रिया देते हुए एमटीवी रोडीज फेम रघु राम ने लिखा है, आप चारों के लिए बहुत-बहुत प्यार। रणविजय जल्द ही स्प्लिट्सविला 13 को एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ होस्ट करने वाले हैं। रणविजय ने पिछले दिनों स्प्लिट्सविला के सेट से भी तस्वीर शेयर की थी। रणविजय नेहा धूपिया, प्रिंस नरुला के साथ रोडीज शो के भी जज हैं।

ये भी पढ़ें- IT रेड से घबराए तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड ने खेल मंत्री से कहा- प्लीज कुछ कीजिए, खेल मंत्री ने दिया ये जवाबये भी पढ़ें- IT रेड से घबराए तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड ने खेल मंत्री से कहा- प्लीज कुछ कीजिए, खेल मंत्री ने दिया ये जवाब

Comments
English summary
Roadies Rannvijay Singha and wife Prianka Singha expecting their second child
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X