कोलकाता में विपक्ष की रैली में बोले जयंत चौधरी, मोदी का दिल बहुत छोटा, उसमें किसानों के लिए जगह नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में बुलाई गई विपक्ष की रैली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि मोदी अपनी छाती तो 56 इंच की होने की बात कहते हैं लेकिन उनका दिल बहुत छोटा है, उनके दिल में किसान और गरीब के लिए जगह नहीं है। ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए जयंत ने कहा कि उन्होंने छोटी जोत वाले किसानों को अपनी योजनाओं से फायया पहुंचाया हैं, वहीं मोदी सरकार ने फसल बीमा के नाम पर लूट मचा रखी है। किसानों की जेब से उसकी मेहनत का पैसा काटा जा रहा है।

rld jayant chaudhary speech in opposition united india rally kolkata west bengal

जयंत ने कहा, चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए जिद्दी थे, ममता बनर्जी बंगाल के लिए जिद्दी हैं लेकिन आज के प्रधानमंत्री अपने लोगों के लिए जिद्दी हैं। वो फ्रांस में अपने लोगों को ठेका दिलाने के लिए जिद करते हैं तो हिन्दू-मुसलमान करने वालों को बचाने की जिद करते हैं। दंगाईयों को बचाने की जिद मोदी की है।

जयंत ने कहा, मोदी को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्हें आज जनता के सामने आकर नोटबंदी के लिए माफी मांगनी चाहिए, जीएसटी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्हें किसानों से कहना चाहिए कि फसल बीमा में उन पर अत्याचार हो रहा है। वो ऐसा करेंगे तो शायद जनता उनके लिए कुछ नरमी बरते। जयंत ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और आगामी चुनाव में भाजपा के तंबू को उखाड़ फेकेंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में शनिवार को करीब 20 दलों के नेता कोलकाता में एक मंच पर जुटे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुलावे पर कोलकाता में जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडु की राजनीति को प्रभावित करने वाले लगभग सभी नेता एक साथ एक मंच पर बीजेपी के खिलाफ मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+