निधन के 1 साल बाद अगले महीने होगा जयललिता की RK Nagar सीट पर चुनाव
चेन्नई। बीते वर्ष तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयराम जयललिता के निधन के बाद खाली हुई डॉक्टर राधा कृष्णन नगर विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान हो गया। यह सीट पर मतदान 21 दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा इसके साथ ही 24 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी। 26 दिसंबर के पहले चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा दी जाएगी। इस संबंध में चुनाव आयोग ने आज घोषणा की। बता दें कि आयोग की ओर से यह घोषणा मद्रास हाईकोर्ट की पीठ की ओर से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की याचिका पर दिए गए फैसले के बाद आया। मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और न्यााधीश एम सुंदर की पीठ ने कहा था कि 31 दिसंबर के पहले चुनाव करा दिया जाए। DMK नेता आर.एस.भारथी ने इस संबंध में याचिका दायर की थी। बता दें कि इससे पहले 12 अप्रैल 2017 को ही चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी लेकिन कथित तौर पर मतदातओं को रिश्वत देने के मामले के बाद चुनाव रद्द करा दिया गया था।

उपचुनाव के लिए गजट अधिसूचना की तिथि 27 नवंबर है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है और स्क्रूटनी पांच दिसंबर को है और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर है। बता दें कि जयललिता का निधन बीते साल 6 दिसंबर को जयललिता का निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications