मनी लांड्रिंग केस में मीसा की बढ़ी मुश्किलें, लालू के दामाद को भी समन जारी
नई दिल्ली। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ दिल्ली के पटियाला कोर्ट समन जारी किया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि अब मीसा भारती की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 8000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एनके मल्होत्रा ने मीसा भारती और शैलेश कुमार को पांच मार्च को हाजिर होने का आदेश दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले वर्ष दिसंबर 2017 में मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया था। यहीं नहीं सीबीआई ने 5 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूरक आरोप पत्र भी दायर किया था। ईडी मीसा भारती के बिजवासन इलाके स्थित फॉर्म हाउस को जब्त कर चुकी है।
बता दें कि आरोप है कि मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार की कंपनी मिशेल पैकर्स के 10 रुपये मूल्य के एक लाख 20 हजार शेयर को 90 रुपये प्रति शेयर जैन बंधुओं ने खरीदा थे। इसी पैसे बिजवासन इलाके वाला फार्म हाउस खरीदा था। कोर्ट के इस फैसले के बाद राजद ने फिर से सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम इस कानूनी लड़ाई को जारी रखेंगे और विपक्ष की साजिश को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications