तेजस्वी के निशाने पर आए नीतीश, कहा- सीएम सामाजिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं
पटना। रेलवे टेंडर घोटाला मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट पेशी के बाद नेता विपक्ष तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले उन्होंने इस मामले में सीएम नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला बोला। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, नीतीश के दूत सुशील मोदी हमारे ख़िलाफ CBI को फ़र्ज़ी केस करने का दबाव दे रहे थे। अब नीतीश कुमार की नैतिकता क्या तेल लेने अंतरात्मा के पास चली गयी है? दरअसल न्यूज वेबसाइट द वायर द्वारा छापी गई एक खबर में कहा गया है कि, पीएमओ और नीतीश कुमार सीबीआई पर लालू के खिलाफ जबरदस्ती केस दर्ज कराने का दवाब बना रहे थे।
सोमवार को ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि, CBI निदेशक ने ख़ुलासा किया है कि PMO,CBI और नीतीश के दूत सुशील मोदी हमारे ख़िलाफ CBI को फ़र्ज़ी केस करने का दबाव दे रहे थे। अब नीतीश कुमार की नैतिकता क्या तेल लेने अंतरात्मा के पास चली गयी है? इसलिए ही लोग नीतीश जी को नैतिक,राजनीतिक और सामाजिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह कहते है।
CBI निदेशक ने ख़ुलासा किया है कि PMO,CBI और नीतीश के दूत सुशील मोदी हमारे ख़िलाफ CBI को फ़र्ज़ी केस करने का दबाव दे रहे थे।
अब नीतीश कुमार की नैतिकता क्या तेल लेने अंतरात्मा के पास चली गयी है? इसलिए ही लोग नीतीश जी को नैतिक,राजनीतिक और सामाजिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह कहते है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 19, 2018
रेलवे टेंडर घोटाला मामले को लेकर तेजस्वी ने कहा कि, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश चाचा ने ठगा नहीं। नीतीश जहां रहेंगे नैय्या डुबो देंगे। मेरे परिवार को परेशान करने के लिए षड्यंत्र रचने वाले नीतीश कुमार और सुशील मोदी जल्द ही जेल में दिखेंगे। हमें अदालत पर पूरा भरोसा है और हमारे साथ इंसाफ होगा। सच को नहीं छुपाया जा सकता। जिन लोगों ने मिलकर ये षड्यंत्र रचा है, वे आने वाले दिन में जेल जाएंगे।
पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि, उन्होंने कहा कि नीतीश जी लोगों और चीजों का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए करते हैं। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने राजनीतिक तौर पर रिटायर कर दिया है।
मोदी सरकार के मंत्री का दावा, 2019 के चुनावों में BJP अकेले जीतेगी 300 सीटें