RJD-कांग्रेस के गठबंधन पर बोले लालू प्रसाद यादव, 'हारने और जमानत जब्त करने के लिए करते गठबंधन'
RJD-कांग्रेस के गठबंधन पर बोले लालू प्रसाद यादव, 'हारने और जमानत जब्त करने के लिए करते गठबंधन'
दिल्ली, 24 अक्टूबर: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस का कई साल पुराना नाता टूट गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार 24 अक्टूबर को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम हारने के लिए कांग्रेस का साथ देते? ज़मानत ज़ब्त कराने के लिए उनका साथ देते?। इतना ही नहीं, लालू यादव ने पूछा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन क्या होता है?

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मीडिया ने कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन को लेकर सवाल किया था। सवाल का जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'क्या होता है कांग्रेस का गठबंधन? हारने के लिए कांग्रेस को सीटे दे देते हम? मानत ज़ब्त कराने के लिए उनका साथ देते?'। मीडिया द्वारा कांग्रेस का नेता आरोप लगा है कि आरजेडी का किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन हो गया है? पूछ गए सवाल के जवाब में लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास के चक्कर में ना रहे उन्हें अपना पता नहीं है।
Recommended Video
इससे पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी हमें सम्मान नहीं दे सकता तो हम उन्हें सम्मान कैसे दे सकते हैं। राजद के साथ गठबंधन उस समय टूट गया जब उसने कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। हम अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications