'ये 400 पार बोलकर साइकोलॉजिकल प्रेशर बना रहे', अब लालू ने बताया कितनी सीटें जीतेगी BJP?
Lalu Prasad Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इस लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने वाले दावे पर तंज किया है। लालू यादव ने बताया है कि आखिर भाजपा इस लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतने वाली है।
लालू यादव ने कहा है कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 400 पार नहीं जाने वाले हैं। लालू यादव ने कहा, '' वे (भाजपा) साइकोलॉजिकल प्रेशर बनाने के लिए 400 पार वाला नारा दे रहे हैं। असल में वे 200 पार भी नहीं करेंगे।''

लालू यादव ने कहा कि तीसरे चरण में हो रहे मतदान के बाद हमें इनपुट मिला है कि यहां रिजल्ट हमारे पक्ष में होने वाला है।'' लालू यादव ने कहा, ''मैंने 'मंडल आयोग' लागू किया था। आरक्षण धर्म आधारित नहीं, बल्कि समाज आधारित है। अटल बिहारी वाजपेयी ने संविधान समीक्षा आयोग का गठन किया था।''
लालू यादव ने मुसलमानों के आरक्षण पर भी दिया विवादित बयान
लालू यादव ने कहा है कि, ''मुसलमानों को आरक्षण तो पूरा मिलना ही चाहिए। भाजपा वाले तो देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।"
लालू यादव के इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया है। विवाद बढ़ने के बाद लालू यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि, आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications