राजद ने भंग किया प्रवक्ताओं का पैनल, टीवी डिबेट में गए तिवारी पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने अपने प्रवक्ताओं के पैनल को भंग कर दिया है। तेजस्वी यादव के निर्देश पर आरजेडी ने प्रवक्ताओं को पद से हटाया गया है। आरजेडी के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने एक चिट्ठी जारी कर इसकी जानकारी दी है। मेहता ने कहा है कि जल्द ही पार्टी नए प्रवक्ताओं की सूची जारी करेगी।

पार्टी ने पहले भी प्रवक्ताओं के टीवी डिबेट में जाने पर रोक लगाई हुई है। पार्टी ने हाल ही में मृत्युंजय तिवारी के टीवी डिबेट में शामिल होने पर भी कार्रवाई की बात कही है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि प्रवक्ता टीवी डिबेट में कैसे गया इसकी जाँच होगी और कारवाई होगी।
इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद राजद ने अधिसूचना जारी कर राजद नेता, प्रवक्ता, विधायक या सांसद टीवी डिबेट में शामिल होने पर रोक लगा दी थी। चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का पक्ष रखने के लिए मनोनित किए गए पैनलिस्टों का मनोयन रद्द कर दिया था। पार्टी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दे दिया है कि कोई भी मनोनित पैनलिस्ट अब मीडिया के सामने बिना अनुमति के पक्ष नहीं रखेगा। लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस ने भी अपने सभी प्रवक्ताओं पर एक महीने तक टीवी डिबेट में जाने पर रोक लगाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications